24 घण्टे ऑनलाइन

अमेरिका ने वेनेजुएला के मिलिट्री बेस पर किया अटैक, रक्षा मंत्री के घर पर भी बरसाएं बम

अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास में बड़े मिलिट्री बेस पर अटैक (Bomb Attack) किया है। काराकास में नेवीबेस पर हमला किया गया है। पेंटागन ने नेवीबेस को निशाना बनाया। शनिवार तड़के करीब 2 बजे वेनेजुएला की राजधानी…

24GhanteOnline
January 3, 2026
3 min read
अमेरिका ने वेनेजुएला के मिलिट्री बेस पर किया अटैक, रक्षा मंत्री के घर पर भी बरसाएं बम

अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास में बड़े मिलिट्री बेस पर अटैक (Bomb Attack) किया है। काराकास में नेवीबेस पर हमला किया गया है। पेंटागन ने नेवीबेस को निशाना बनाया। शनिवार तड़के करीब 2 बजे वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कम से कम सात धमाकों की आवाज सुनी गई। शहर में धुएं के गुबार उठते देखे गए हैं। Sky News Arabia ने दावा किया है कि वेनेजुएला के रक्षा मंत्री के घर और मिलिट्री बेस को निशाना बनाया गया है।

सीएनएन की एक टीम ने शनिवार रात वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कई धमाके होते हुए देखे। पहला धमाका स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 1:50 बजे हुआ। सीएनएन की संवाददाता ओसमारी हर्नांडेज ने कहा, एक धमाका इतना जोरदार था कि मेरी खिड़की तक हिल गई। धमाकों के बाद काराकास के कई इलाकों में बिजली चली गई। साथ ही कई विमान उड़ते भी देखे गए हैं।

वेनेजुएला सरकार ने इस घटना पर तुरंत कोई बयान नहीं दिया है। धमाकों की आवाज सुनते ही शहर के कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर सड़कों पर आ गए। काराकास के अलग-अलग हिस्सों से दूर-दूर तक लोगों की मौजूदगी देखी गई।

लंबे समय से चल रहा US के साथ तनाव

इस समय अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ट्रंप पहले ही चेतावनी दे चुके थे कि वेनेजुएला के खिलाफ जमीनी हमले भी हो सकते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी सेना ने कैरेबियन सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में कई नावों पर भी हमले किए, जिन पर ड्रग तस्करी का आरोप था। अमेरिकी सेना की जानकारी के अनुसार इस समुद्री अभियान में अब तक कम से कम 30 हमलों में 107 लोग मारे जा चुके हैं।

ट्रंप ने बार-बार कहा है कि वेनेजुएला में जमीनी कार्रवाई भी हो सकती है, ताकि मादुरो को सत्ता छोड़ने के लिए दबाव डाला जा सके और इसके लिए उन्होंने सख्त प्रतिबंध भी लगाए हैं।

हालांकि, मादुरो ने किसी भी तरह के अपराध से जुड़ाव को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि अमेरिका उन्हें सत्ता से हटाकर वेनेजुएला के बड़े तेल भंडार और खनिज संसाधनों तक पहुंच चाहता है।

अमेरिका का क्या है आरोप?


ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि मादुरो एक ड्रग कार्टेल चलाते हैं। अमेरिका ड्रग तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। मादुरो ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि वो नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल नहीं हैं और अमेरिका असल में उनकी सरकार गिराना चाहता है, क्योंकि वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। कई हफ्तों से ट्रंप इस इलाके में ड्रग कार्टेल के खिलाफ जमीनी हमलों की धमकी दे रहे थे और कह रहे थे कि ये जल्द शुरू होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।