शटडाउन से हवाई सेवाएँ ठप: 3300 उड़ानें रद्द, यात्रियों में हड़कंप
न्यूयॉर्क। अमेरिका में जारी सरकारी ‘शटडाउन’ (Shutdown) ने अब हवाई सेवाओं (US Airlines) को भी गहरे संकट में डाल दिया है। रविवार को विमानन कंपनियों ने एक झटके में करीब 3300 उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे यात्रियों में…
न्यूयॉर्क। अमेरिका में जारी सरकारी ‘शटडाउन’ (Shutdown) ने अब हवाई सेवाओं (US Airlines) को भी गहरे संकट में डाल दिया है। रविवार को विमानन कंपनियों ने एक झटके में करीब 3300 उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवहन मंत्री सीन डफी ने चेतावनी दी है कि यदि ट्रंप प्रशासन का यह शटडाउन (Shutdown) ‘थैंक्सगिविंग’ अवकाश तक जारी रहा, तो देश का हवाई यातायात तंत्र पूरी तरह चरमरा सकता है।
देश के 40 प्रमुख हवाई अड्डों पर लगातार तीसरे दिन उड़ानों में बाधा बनी हुई है, जिससे हवाई (US Airlines) संचालन की स्थिति और बिगड़ती जा रही है। एयरलाइन स्टाफ की कमी और तकनीकी सहयोग न मिलने के कारण उड़ानें समय पर संचालित नहीं हो पा रहीं।
वित्तपोषण संकट के कारण सरकारी कामकाज ठप है, और राजनीतिक दलों के बीच सहमति न बनने से समाधान दूर नजर आ रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी के एक समूह ने ‘स्वास्थ्य देखभाल सब्सिडी’ पर बिना गारंटी के चर्चा के लिए तैयार होने का फैसला किया, लेकिन इससे उनकी पार्टी के कई सदस्य नाराज हो गए। उनका कहना है कि आम अमेरिकी नागरिक चाहते हैं कि ‘अफोर्डेबल केयर एक्ट’ के तहत दी जाने वाली सब्सिडी की लड़ाई जारी रखी जाए।
सीनेट में सरकार के संचालन के लिए वित्तपोषण पर सहमति बनाने के उद्देश्य से 60-40 मतों के अंतर से एक समझौता विधेयक पारित किया गया। इसके बाद ‘अफोर्डेबल केयर एक्ट टैक्स क्रेडिट’ पर मतदान हुआ, जो 1 जनवरी से समाप्त होने वाला है। इस विधेयक पर दोनों दलों के बीच मतभेद कायम हैं, जिससे शटडाउन के जल्द खत्म होने की उम्मीदें कमजोर पड़ती दिख रही हैं।
संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने स्थिति को देखते हुए देशभर में उड़ानों की संख्या घटाने का आदेश जारी कर दिया है। इसका मुख्य कारण यह है कि कई हवाई यातायात नियंत्रकों ने वेतन न मिलने की वजह से काम पर आना बंद कर दिया है।
‘फ्लाइटअवेयर’ वेबसाइट के मुताबिक, रविवार को 7,000 उड़ानों में देरी और 2,100 उड़ानों के रद्द होने की सूचना मिली। इससे पहले शुक्रवार को 1,000 और शनिवार को 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी थीं।
एफएए ने बताया कि उड़ानों में कमी का प्रतिशत शुक्रवार को 4% था, जो 14 नवंबर तक 10% तक पहुंच सकता है। यह नियम सुबह छह बजे से रात दस बजे तक लागू रहेगा और सभी वाणिज्यिक एयरलाइनों को प्रभावित करेगा।
परिवहन मंत्री डफी ने रविवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि शटडाउन (Shutdown) जल्द समाप्त नहीं हुआ, तो अमेरिका में हवाई यातायात 20 प्रतिशत तक घटाने की नौबत आ सकती है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि लगातार दो पखवाड़े तक वेतन न मिलने से नियंत्रकों का मनोबल टूट रहा है, जो देश की पूरी उड़ान व्यवस्था को ठप करने के कगार पर ले जा सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
