24 घण्टे ऑनलाइन

UPTET 2026: पहले दिन पहली पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) का आज पहला दिन है। प्रथम दिन की पहली पाॅली की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई है। द्वितीय पाॅली की परीक्षा…

24GhanteOnline
July 2, 2026
2 min read
UPTET 2026: पहले दिन पहली पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) का आज पहला दिन है। प्रथम दिन की पहली पाॅली की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई है। द्वितीय पाॅली की परीक्षा अपराह्न 2:30 बजे से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। इसकाे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशान्त कुमार ने बताया कि, लखनऊ, कानपुर, जाैनपुर सहित प्रदेश के 60 जिलों में 955 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं हो रही हैं। परीक्षा में कुल 19 लाख 94 हजार 661 पंजीकृत परीक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। आज जुलाई की दोनों पाॅलियों एवं 03 जुलाई की प्रथम पाॅली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी, जबकि 03 जुलाई की द्वितीय पाॅली एवं 04 जुलाई की प्रथम पाॅली में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जा रही है।

अध्यक्ष ने कहा कि शासन एवं आयोग इस परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष तथा शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए कृत संकल्पित है। इसको देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

अध्यक्ष ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें तथा प्रवेश पत्र में मुद्रित निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करें। शासन के निर्देशों के अनुरूप केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उनके हित में सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी किसी अफवाह अथवा बहकावे में न आएं और सूचनाओं की पुष्टि आयोग की वेबसाइट पर देखे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें