दशहरा-दीपावली पर योगी सरकार का तोहफा, यूपीएसआरटीसी की एसी बसों में 10% तक कम होगा किराया
लखनऊ, 01 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेशवासियों को दशहरा और दीपावली पर तोहफ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा संचालित सभी वातानुकूलित बसों (AC Bus) के किराए में की गई…
24GhanteOnline
October 1, 20251 min read
लखनऊ, 01 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेशवासियों को दशहरा और दीपावली पर तोहफ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा संचालित सभी वातानुकूलित बसों (AC Bus) के किराए में की गई लगभग 10% की कमी को अग्रिम आदेशों तक जारी रखा जाएगा।
यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने का संकल्प
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि योगी सरकार जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस निर्णय से यात्रियों को कम किराए में आरामदायक सफ़र की सुविधा मिलेगी। यह छूट जनरथ, पिंक, शताब्दी, वोल्वो, वातानुकूलित शयनयान (AC Sleeper Bus) जैसी सेवाओं पर लागू होगी। हालांकि, 01 जनवरी 2024 के बाद पंजीकृत नई वातानुकूलित बसों पर यह छूट लागू नहीं होगी।
किराया संरचना (AC Bus Services)
▪️3*2 बस सेवा – ₹1.45 प्रति किलोमीटर
▪️2*2 बस सेवा – ₹1.60 प्रति किलोमीटर
▪️हाई एंड (वोल्वो) बसें – ₹2.30 प्रति किलोमीटर
▪️वातानुकूलित शयनयान – ₹2.10 प्रति किलोमीटर
निगम की आय और सेवाओं पर ध्यान
परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए कि निगम की सकल आय पर असर न पड़े इसके लिए बसों पर तैनात चालक-परिचालकों को प्रेरित कर अधिक यात्रियों को आकर्षित करने हेतु विशेष काउंसिलिंग की जाएगी।
Tags:Dussehra OfferUPSRTC AC Bus FareDiscounted TravelPublic Transport UPUttar Pradesh TransportFestival Giftdiwali giftUP governmentYogi Government
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
