24 घण्टे ऑनलाइन

UPSC ने लॉन्च किया नया पोर्टल, एनडीए/एनए और सीडीएस 2 के लिए ऐसे करें अप्लाई

संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए एक नया पोर्टल लॉन्च किया है। ये नया पोर्टल https://upsconline.nic.in पहले ही एक्टिव हो चुका है और एनडीए/एनए और सीडीएस 2 के लिए आवेदन…

24GhanteOnline
May 29, 2025
2 min read

संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए एक नया पोर्टल लॉन्च किया है। ये नया पोर्टल https://upsconline.nic.in पहले ही एक्टिव हो चुका है और एनडीए/एनए और सीडीएस 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया भी वहां शुरू हो चुकी है। यूपीएससी ने पुष्टि की है कि पिछला वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) सिस्टम अब उपयोग में नहीं है। अब सभी कैंडिडेट्स को नए पोर्ट्ल पर नए सिरे से रजिस्ट्रेशन करना होगा।

पोर्टल के होमपेज पर चार अलग-अलग सेक्शन हैं, जिसमें अकाउंट क्रिएशन, यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन, कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म और परीक्षा शामिल हैं। इसमें पहले तीन सेक्शन तो कभी भी भरे जा सकते हैं, क्योंकि उनमें सभी यूपीएससी परीक्षाओं के लिए सामान्य जानकारी होती है, लेकिन परीक्षा सेक्शन में परीक्षा आवेदन और आवेदन की स्थिति के बारे में जानकारी होगी, जिसे कैंडिडेट्स को एक्टिव आवेदन विंडो के दौरान भरना होगा।

UPSC ने कैंडिडेट्स को यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन सेक्शन में पहचान दस्तावेज के रूप में अपने आधार कार्ड का उपयोग करने की सलाह दी है, क्योंकि यह आसान वैरिफिकेशन प्रक्रिया सुनिश्चित करती है और भविष्य की सभी परीक्षाओं के लिए एक स्थायी, सामान्य रिकॉर्ड के रूप में काम करता है। यूपीएससी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सीडीएस II और एनडीए/एनए II परीक्षा 2025 के लिए आवेदन नए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

शुरू हो गई है आवेदन प्रक्रिया


एनडीए/एनए और सीडीएस II परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 17 जून तक चलेगी। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी यूपीएससी के नए पोर्टल https://upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?


- सबसे पहले UPSC के नए पोर्टल https://upsconline.nic.in पर जाएं।
- फिर होमपेज पर ‘UPSC NDA/NA & CDS II परीक्षा 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद नए खुले पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
- जब रजिस्ट्रेशन हो जाए तो अकाउंट में लॉगिन करें।

UPPSC में अब बार-बार नहीं देना होगा विवरण, शुरू हुई ओटीआर व्यवस्था


- अब एप्लिकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फिर सबमिट पर क्लिक करें और पेज को डाउनलोड कर लें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रख लें।

Tags:upsc

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।