24 घण्टे ऑनलाइन

UPSC ने CAPF AC 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर…

24GhanteOnline
August 8, 2026
2 min read
UPSC ने CAPF AC 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर आयोग ने 350 अभ्यर्थियों को असिस्टेंट कमांडेंट के ग्रुप-A पदों पर नियुक्ति के लिए रिकमेंड किया है। चयनित उम्मीदवारों को BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सेवा का मौका मिलेगा। हालांकि, उम्मीदवारों की नियुक्ति उनकी एलिजिबिलिटी, उपलब्ध पदों और जरूरी दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद ही होगी। उम्मीदवार अपना रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन

UPSC CAPF AC 2025 की लिखित परीक्षा 3 अगस्त 2025 को आयोजित हुई थी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया गया। इन उम्मीदवारों का पर्सनैलिटी टेस्ट 4 मई से 29 मई 2026 के बीच कराया गया। दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर आयोग ने फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की है। आयोग ने कुल 350 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए रिकमेंड किया है।

ऐसे चेक करें फाइनल रिजल्ट

- उम्मीदवार UPSC की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- वेबसाइट के होमपेज पर CAPF (Assistant Commandants) Examination 2025 Final Result लिंक खोलें।
- इसके बाद मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें।
- PDF में Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
- उम्मीदवार रिजल्ट PDF को भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

15 दिन में जारी हो सकते हैं मार्क्स

UPSC के अनुसार, उम्मीदवारों के मार्क्स रिजल्ट जारी होने के करीब 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जा सकते हैं। असिस्टेंट कमांडेंट CAPF में ग्रुप-A अधिकारी का पद है। ऐसे में 350 उम्मीदवारों का चयन उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।

Tags:upsc

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।