24 घण्टे ऑनलाइन

UPSC ने निकाली कई पदों पर भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सीनियर वेटनरी ऑफिसर समेत कई अन्य पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc।gov।in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते…

24GhanteOnline
April 27, 2025
2 min read

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सीनियर वेटनरी ऑफिसर समेत कई अन्य पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc।gov।in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन की आखिरी डेट 15 मई 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत यूपीएससी ने कुल 40 पदों को भरने का लक्ष्य रखा है।

वैकेंसी डिटेल


साइंटिस्ट-बी: 6 पद
साइंटिफिक ऑफिसर: 4 पद
प्रोफेसर: 1 पद
लेक्चरर: 1 पद
टेक्निकल ऑफिसर: 3 पद
ट्रेनिंग ऑफिसर: 9 पद
सीनियर वेटनरी ऑफिसर: 16 पद

पात्रता मानदंड क्या हैं?


शैक्षणिक योग्यता- अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं मांगी गई हैं। साइंटिस्ट-बी के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फिजिक्स में मास्टर डिग्री और किसी मान्यता प्राप्त लैब या संस्थान में विद्युत भंडार/सामग्री/मापन उपकरणों के परीक्षण/अंशांकन और मूल्यांकन में एक वर्ष का व्यावहारिक अनुभव भी होना चाहिए। इसी तरह अन्य पदों के लिए भी किसी में मास्टर डिग्री तो किसी में इंजीनियरिंग की डिग्री मांगी गई है।

उम्र सीमा- अलग-अलग पदों के लिए उम्र सीमा भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। साइंटिस्ट-बी के लिए ओबीसी कैंडिडेट्स की उम्र 38 साल होनी चाहिए, जबकि साइंटिफिक ऑफिसर के लिए सामान्य वर्ग के लिए 30 साल और एससी के लिए उम्र सीमा 35 साल होनी चाहिए। इसी तरह अन्य पदों के लिए भी उम्र सीमा अलग-अलग है, जिसे आप आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क कितना है?


महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बेंचमार्क विकलांगता वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है, जबकि अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद जमा करके या किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान का उपयोग करके किया जा सकता है।

पासिंग क्राइटेरिया क्या है?


उम्मीदवारों को कैटेगरी वाइज इंटरव्यू में पासिंग मार्क्स लाने होंगे। सामान्य/ईडब्ल्यूएस के लिए 50 अंक, ओबीसी के लिए 45 अंक और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 40 अंक होने चाहिए। इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा।

Tags:upsc

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।