UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट का जारी, इस दिन से शुरू होगी मुख्य परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSI) 2025 के प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है।…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSI) 2025 के प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है। वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड भी किया जा सकता है। यूपीएससी ने सीएसई प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 मई को किया था। मुख्य परीक्षा का आयाेजन 22 अगस्त से शुरू होना है।
यहां देख सकते हैं रिजल्ट
UPSC सीएसई प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देखा जा सकता है। तो वहीं upsconline.gov.in पर जाकर अभ्यर्थी अपना रिजल्ट स्टेट्स डाउनलोड कर सकते हैं।
22 अगस्त से 5 दिन तक चलेगी मुख्य परीक्षा
UPSC सीएसई प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थी अब यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। इस साल 22 अगस्त से मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा, जो 5 दिनों तक चलेगी।
वहीं यूपीएससी प्रीलिम्स का प्रश्न पत्र इस बार कठिन आया था। इस साल परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 परीक्षा कुल मिलाकर एक लंबा पेपर था। माना जा रहा है कि इस बार की कटऑफ पिछले साल से कम रहेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
