24 घण्टे ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश का आबकारी विभाग देश में अन्य प्रदेशों के लिए बना रोल मॉडल: नितिन अग्रवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने साेमवार काे जारी बयान में कहा है कि प्रदेश का आबकारी विभाग देश में अन्य प्रदेशों के लिए रोल मॉडल बन चुका है। हम सभी को मिलकर इस…

24GhanteOnline
September 14, 2026
2 min read
उत्तर प्रदेश का आबकारी विभाग देश में अन्य प्रदेशों के लिए बना रोल मॉडल:  नितिन अग्रवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने साेमवार काे जारी बयान में कहा है कि प्रदेश का आबकारी विभाग देश में अन्य प्रदेशों के लिए रोल मॉडल बन चुका है। हम सभी को मिलकर इस छवि को बनाये रखना है। उन्हाेंने लखनऊ की कम्पोजिट दुकान के सेल्समैन द्वारा एक नाबालिक लड़के को शराब बेचने का वायरल वीडियाे का संज्ञान लिया है।

मंत्री के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी, लखनऊ ने 11 सितम्बर को सोशल मीडिया एक्स पर प्रसारित वीडियो की जांच की, जिसमें एक नाबालिक बच्चे को शराब बेची जाने की बात कही जा रही है। यह वीडियो लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र स्थित शुभौली का है। यहां की एक कम्पोजिट दुकान के सेल्समैन की एक व्यक्ति के साथ कहासुनी का वीडियाे हैं, जिसमें सेल्समैन द्वारा एक नाबालिक बच्चे को शराब बेचने की बात कही जा रही है। जांच में उक्त सेल्समैन का व्यवहार उचित नहीं पाया गया। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। वहीं, कम्पोजिट दुकान पर नियमानुसार प्रशमन की कार्रवाई कर 30 हजार रुपये का जुर्माना आरोपित किया गया है।

आबकारी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे प्रकरण दुबारा संज्ञान में आने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। किसी भी रूप में यह सब बर्दाशत नहीं किया जायेगा कि प्रदेश में कहीं पर भी अवैध, जहरीली शराब की बिक्री हो, यह फिर कम उम्र के बच्चों को शराब परोसी जाये या उनकों बिक्री की जाये। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य प्रदेश सरकार की नीतियों के विरूद्ध है और सरकार को बदनाम करने की कोशिश है, जोकि क्षमा योग्य नहीं है।

उन्होेंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में एवं उनकी पारदर्शी नीतियों के कारण विगत 4.5 वर्षों से अधिक समय से प्रदेश में कहीं पर भी अवैध, जहरीली शराब की बिक्री नहीं होने पायी, ना ही जहरीली शराब से किसी की मृत्यु होने का प्रकरण संज्ञान में आया है। इसके लिए सभी अधिकारी बधाई के पात्र है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने तथा लगातार अपने-अपने क्षेत्र में मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें