पंजाब विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस विधायकों को रोकने पर स्पीकर सख्त, जांच के निर्देश
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों को सदन में आने से रोके जाने का मुद्दा उठा। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने इस मामले को स्पीकर के सामने उठाते हुए कहा कि विपक्ष के सदस्यों…

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों को सदन में आने से रोके जाने का मुद्दा उठा। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने इस मामले को स्पीकर के सामने उठाते हुए कहा कि विपक्ष के सदस्यों को सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने से नहीं रोका जाना चाहिए।
इस पर स्पीकर ने स्पष्ट किया-
किसी भी विपक्षी सदस्य को सदन में आने से नहीं रोका जाएगा, बशर्ते उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न हुई हो।
सदन के नियम लागू होंगे
प्रश्नकाल के दौरान इस मुद्दे पर हुई बातचीत में स्पीकर ने कहा कि सदन में वही नियम और कानून लागू होंगे, उनसे बाहर जाकर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित सदस्य को मामले की जांच करने के लिए भी कहा। स्पीकर ने स्पष्ट किया कि सभी सदस्यों को सदन में आने का अवसर मिलेगा और किसी को भी रोकने का फैसला मनमाने ढंग से नहीं किया जाएगा।
नियमों के अनुसार ही चलेगी कार्यवाही
इस दौरान एक सदस्य ने कहा कि वह समय का पाबंद है और समय पर सदन में आता है। उसे किसी ने अंदर आने से नहीं रोका। इस पर स्पीकर ने दोहराया कि विपक्ष के किसी भी माननीय सदस्य को सदन में आने से नहीं रोका जाएगा, लेकिन यदि किसी सदस्य के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है तो उस स्थिति को ध्यान में रखा जाएगा।
सदन में यह मुद्दा ऐसे समय उठा, जब प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न सवालों पर चर्चा चल रही थी। बातचीत के दौरान स्पीकर ने सचिव से भी मामले की जानकारी लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार ही कार्यवाही चलेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार
जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…
पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद
चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…
पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…
अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…
