24 घण्टे ऑनलाइन

यह सफलता उप्र के ऊर्जा और शहरी विकास क्षेत्र की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित करती है: एके शर्मा

लखनऊ: नोएडा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 में ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऊर्जा विभाग के अंतर्गत आने वाले यूपीनेडा (UPNEDA) के स्टॉल तथा नगर विकास विभाग के अमृत 2.0 (Amrit 2.0)…

24GhanteOnline
September 30, 2025
3 min read

लखनऊ: नोएडा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 में ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऊर्जा विभाग के अंतर्गत आने वाले यूपीनेडा (UPNEDA) के स्टॉल तथा नगर विकास विभाग के अमृत 2.0 (Amrit 2.0) स्टॉल को सर्वश्रेष्ठ स्टॉल का खिताब प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश की विकासशील नीतियों, नवाचारों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रदेश को नई दिशा देने वाले प्रयासों का परिणाम है।

नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तर प्रदेश अव्वल -UPNEDA का शानदार प्रदर्शन


ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आज यूपी पूरे देश में सौर ऊर्जा इंस्टॉलेशन के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर है। अयोध्या को देश की पहली सोलर सिटी के रूप में विकसित किया गया है।किसानों के बिजली चालित नलकूपों को सोलर नलकूपों में बदलने की दिशा में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है।

पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर इंस्टॉलेशन में भी प्रदेश ने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस प्रदर्शनी में विभागीय उपलब्धियां योजनाओं व उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाए जाने के प्रयासों को प्रस्तुत किया गया। श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि इस उत्कृष्ट कार्य के कारण UPNEDA को पूरे देश में पहचान मिली है और यह सफलता प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष परिणाम है।

अमृत 2.0 - शहरी विकास में नवाचार का प्रतीक


नोएडा में आयोजित व्यापार मेले में नगर विकास विभाग के अमृत 2.0 स्टॉल को भी सर्वश्रेष्ठ स्टॉल घोषित किया गया। मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा व्यापार मेले के उद्घाटन के दिन उन्होंने स्वयं इस स्टॉल का निरीक्षण किया गया था और इसे और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए थे।

अमृत 2.0 के अंतर्गत प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में पाइप से पेयजल और सीवरेज कवरेज की सुनिश्चितता की जा रही है,साथ ही जल संरक्षण, उपचारित अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग और जल निकायों के पुनर्जीवन पर विशेष बल दिया जा रहा है। जल की चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देकर सतत शहरी विकास का मार्ग भी प्रशस्त किया जा रहा है। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के शहरी विकास के प्रति हमारे समर्पण और नवाचार की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करती है।

प्रदर्शनी में अमृत दो मिशन के प्रमुख कार्यों में जलाशयों का पुनरुद्धार और अपशिष्ट जल शोधन को विशेष रूप से दर्शाया गया है। इस प्रदर्शनी में एक आकर्षक पहल रही स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं जिन्हें अमृत मित्र कहा जाता है, जो जल गुणवत्ता परीक्षण और सामुदायिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें