24 घण्टे ऑनलाइन

कल से बदल जाएगा UPI ID का नियम, पेमेंट करने से पहले इन चीजों का रखें ध्यान

1 फरवरी से UPI से संबंधित नियमों में भी बदलाव देखने को मिलने वाला है। भारत में ज्यादातर लोग पेमेंट के लिए UPI का ही इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि आपको भी इन बदलावों के बारे में जान लेना चाहिए। दरअसल इसकी मदद से आपके…

24GhanteOnline
January 31, 2025
2 min read
कल से बदल जाएगा UPI ID का नियम, पेमेंट करने से पहले इन चीजों का रखें ध्यान

1 फरवरी से UPI से संबंधित नियमों में भी बदलाव देखने को मिलने वाला है। भारत में ज्यादातर लोग पेमेंट के लिए UPI का ही इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि आपको भी इन बदलावों के बारे में जान लेना चाहिए। दरअसल इसकी मदद से आपके लिए चीजों को समझना काफी आसान होने वाला है। दरअसल UPI ID बनाने के नियमों में बदलाव हुआ है। अब आपको नई UPI ID बनाते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो थोड़ी परेशानी होगी और UPI ID को कैंसिल तक कर दिया जाएगा

NPCI का नोटिफिकेशन


National Payments Corporation of India (NPCI) ने इसको लेकर नया नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि नई UPI ID में केवल अल्फाबेट और न्यूमेरिक का ही इस्तेमाल करना होगा। अगर आप कइसके अलावा किसी का इस्तेमाल करेंगे तो यूपीआई आइडी को रद्द किया जा सकता है। यही वजह है कि जब भी आप नई UPI ID बनाएं तो इसका जरूर ध्यान रखें। बता दें, 1 फरवरी से इस नियम को बदल दिया गया है और यूजर्स पर इसका सीधा असर भी पड़ने वाला है।

कैसी UPI ID बनाई जा सकती है


दरअसल NPCI ने UPI ID बनाने के प्रोसेस को स्टैंडर्डाइज्ड कर दिया है। अगर किसी भी UPI ID में स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल किया जाएगा तो उसे तुरंत कैंसिल कर दिया जाएगा। नई UPI ID का उदाहरण- aber1289sk हो सकता है। लेकिन कोई भी स्पेशल कैरेक्टर को स्वीकार नहीं किया जाएगा। यही वजह है कि यूजर्स पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

बाकि NPCI की तरफ से UPI लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा सभी नियम पुराने की तरह ही लागू होने वाले हैं। कोई भी नया नियम पेमेंट को लेकर नहीं लाया गया है। UPI ID बनाने के लिए आप पेटीएम, फोन पे, गूगल पे जैसी ऐप्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…