24 घण्टे ऑनलाइन

Redmi 15C 5G से OnePlus 15R तक, आ रहे हैं 5 दमदार फीचर मशीनें!

दिसंबर यानी साल का आखिरी महीना नया फोन (Smartphones) खरीदने वालों के लिए बेहद ही खास रहेगा, क्योंकि अगले महीने OnePlus, Redmi, Vivo और Realme जैसी बड़ी टेक कंपनियां ग्राहकों के लिए सबसे दमदार और लेटेस्ट फीचर्स से लैस नए…

24GhanteOnline
November 28, 2025
2 min read

दिसंबर यानी साल का आखिरी महीना नया फोन (Smartphones) खरीदने वालों के लिए बेहद ही खास रहेगा, क्योंकि अगले महीने OnePlus, Redmi, Vivo और Realme जैसी बड़ी टेक कंपनियां ग्राहकों के लिए सबसे दमदार और लेटेस्ट फीचर्स से लैस नए स्मार्टफोन्स मार्केट में उतारने वाली हैं. दिसंबर में एक या दो नहीं, बल्कि पांच नए स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है, चलिए आपको बताते हैं कि किस दिन कौन सा फोन लॉन्च किया जाएगा और फोन कौन-कौन से फीचर्स से पैक्ड होगा?

Vivo X300 Series Launch Date in India


वीवो एक्स300 सीरीज में दो नए फोन Vivo X300 Pro और Vivo X300 को 2 दिसंबर को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. X300 में 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर मिल सकता है. वहीं, फ्रंट में 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल सेल्फी कैमरा मिलेगा. इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर मिलेगा. ये फोन लॉन्च के बाद Flipkart पर बेचा जाएगा.

Redmi 15C 5G Launch Date in India


रेडमी का नया ‘बिग बॉस’ अगले महीने 3 दिसंबर को ग्राहकों के लिए लॉन्च होने वाला है. फिलहाल कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट को कंफर्म किया है, डेट के अलावा इस बात का भी पता चला है कि ये फोन कंपनी की साइट के अलावा Amazon पर बेचा जाएगा.

OnePlus 15R Launch Date in India


वनप्लस के इस Upcoming Phone को 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा. ऑक्सीजन ओएस 16 पर काम करने वाले इस हैंडसेट में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर मिलेगा. ये फोन लॉन्च के बाद अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Realme P4x 5G Launch Date in India


रियलमी का ये नया 5जी फोन अगले महीने 4 दिसंबर को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. इस फोन को लॉन्च के बाद कंपनी की साइट और फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा. 7000 एमएएच बैटरी से लैस इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5जी चिपसेट, 45 वॉट फास्ट चार्ज, 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 8 जीबी रैम के साथ 10 जीबी वर्चुअल रैम, कूलिंग सिस्टम और 50 मेगापिक्सल एआई कैमरा मिलेगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…