इस SUV पर ₹1.76 लाख तक का डिस्काउंट, ADAS और 6 एयरबैग के साथ
दिसंबर 2025 की शुरुआत के साथ ही होंडा कार्स इंडिया ने अपने ग्राहकों को साल के अंत में बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने अपनी लोकप्रिया मिड-साइज एसयूवी Honda Elevate पर अब तक का सबसे बड़ा ईयर-एंड ऑफर जारी किया है. इस महीने…
दिसंबर 2025 की शुरुआत के साथ ही होंडा कार्स इंडिया ने अपने ग्राहकों को साल के अंत में बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने अपनी लोकप्रिया मिड-साइज एसयूवी Honda Elevate पर अब तक का सबसे बड़ा ईयर-एंड ऑफर जारी किया है. इस महीने एलिवेट खरीदने वाले ग्राहकों को 1.76 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है.
Elite Pack भी पेश किया है
कंपनी ने इस मॉडल (Honda Elevate) के लिए स्पेशल Elite Pack भी पेश किया है,जिसमें बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 360° कैमरा,7-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं. एक्स-शोरूम कीमतों की बात करें तो एलिवेट की कीमत 10.99 लाख रुपए से शुरू होती है. भारतीय बाजार में इस कार का सीधा मुकाबला- मारुति ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसे लोकप्रिय मॉडलों से है.
इंजन और परफॉर्मेंस
होंडा एलिवेट (Honda Elevate) में 1.5 लीटर चार -सिलेंडर VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 121 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल है.
फीचर्स और वेरिएंट डिटेल्स
बेस SV वेरिएंट में डुअल फ्रंट एयरबैग, LED हेडलैंप्स, LED टेललाइट्स, 16-इंच स्टील व्हील्स, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटो एसी और बेज फैब्रिक सीटें जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स मिलते हैं.V वेरिएंट में अपग्रेड करते ही 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स जुड़ जाते हैं. इसी से CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी शुरू होता है.
VX वेरिएंट के फीचर्स
VX वेरिएंट में सिंगल-पैन सनरूफ, LED फॉग लाइट्स, 17-इंच अलॉय व्हील्स, वायरलेस चार्जर, 7-इंच सेमी-डिजिटल कंसोल और लेन वॉच कैमरा मिलता है.टॉप-एंड ZX वेरिएंट में 10.25-इंच टचस्क्रीन, ब्राउन लेदर सीटें, ऑटो-डिमिंग IRVM, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड और होंडा सेंसिंग तकनीक के साथ ADAS सिस्टम, 6 एयरबैग और 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम शामिल हैं.
कलर ऑप्शन
इस कार में कुल 10 कलर ऑप्शन मिलते हैं—7 मोनो-टोन और 3 डुअल-टोन. डुअल-टोन मॉडल्स की ब्लैक रूफ इसे और भी प्रीमियम लुक देती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
