24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां देखें अपना नाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज, 13 मार्च को पुलिस कांस्टेबल (UP Police Constable) भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। साथ ही भर्ती बोर्ड ने कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी कर दिए हैं।…

24GhanteOnline
March 13, 2025
1 min read

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज, 13 मार्च को पुलिस कांस्टेबल (UP Police Constable) भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। साथ ही भर्ती बोर्ड ने कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी कर दिए हैं।

अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पुलिस कांस्टेबल के कुल 60,244 पदों पर भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा, पीईटी और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का आयोजन किया गया था।

कांस्टेबल (UP Police Constable) के 60,244 पदों पर भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू होकर 16 जनवरी 2024 तक चली थी। 17 और 18 फरवरी को परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने कारण एग्जाम को रद्द कर दिया गया था।

दोबारा से कांस्टेबल (UP Police Constable) भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को किया गया था। इसमें सफल अभ्यर्थी पीईटी और पीएसटी में शामिल हुए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।