UP Police Constable Recruitment: DV/PST की तारीख घोषित, 17 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया
UP Police Constable Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के DV/PST की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी। उत्तर प्रदेश…

UP Police Constable Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के DV/PST की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
एडमिट कार्ड और फॉर्म उपलब्ध
बोर्ड ने DV/PST के लिए प्रवेश पत्र और आवेदन पत्र अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से दोनों दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख और स्थान पर जरूरी अभिलेखों के साथ पहुंचना होगा। DV/PST से जुड़ी विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश के लिए अभ्यर्थियों को केवल UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी गई है।
किसी भी नए अपडेट के लिए अभ्यर्थी नियमित रूप से भर्ती बोर्ड की वेबसाइट चेक करते रहें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
