24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम योगी के मार्गदर्शन में यूपी ने अटल पेंशन योजना में किया उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन

लखनऊ। अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जो कि विशेष तौर पर असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को वृद्धावस्था में पेंशन सुविधा का लाभ प्रदान करने के लिए वर्ष 2015 में शुरू की गई थी।…

24GhanteOnline
April 15, 2025
3 min read

लखनऊ। अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जो कि विशेष तौर पर असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को वृद्धावस्था में पेंशन सुविधा का लाभ प्रदान करने के लिए वर्ष 2015 में शुरू की गई थी। सीएम योगी के मार्गदर्शन में यूपी ने योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया है। यूपी ने लक्ष्य के सापेक्ष 104.22 प्रतिशत नामांकन किये हैं। वर्तमान में प्रदेश में 1 करोड़ 18 लाख से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा, वर्ष 2023-24 में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए यूपी को योजना की नोडल एजेंसी पीएफआरडीए से 'अवार्ड ऑफ
अल्टीमेटम लीडर' मिला था।

यूपी ने अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में किया उल्लेखनीय प्रदर्शन


सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यूपी ने अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, जो अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। योजना की नोडल एजेंसी द्वारा जारी की गई वार्षिक रिपोर्ट में बताया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में पूरे देश में 56 लाख से अधिक नामांकन हुए हैं, जिसमें यूपी का योगदान महत्वपूर्ण है। दिसंबर 2024 तक योजना में यूपी ने 15, 32,989 लोगों का नामांकन किया है। जो कि 14,70,880 नामांकन के लक्ष्य के सापेक्ष 104.22 प्रतिशत है।

यह प्रदर्शन सीएम योगी के कुशल नेतृत्व और राज्य सरकार की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। वर्तमान में यूपी में 1 करोड़ 18 लाख से अधिक लोग इस योजना के अंतर्गत नामांकित हैं। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर इस योजना के तहत अब तक 7 करोड़ से अधिक लोगों का नामांकन हो चुका है।

यूपी को वर्ष 2023-24 में मिला था अवार्ड ऑफ अल्टीमेटम लीडर


सीएम योगी के मार्गदर्शन में यूपी ने वर्ष 2023-24 में भी योजना (Atal Pension Yojana) के अंतर्गत लक्ष्य से अधिक नामांकन किया था। योजना की नोडल एजेंसी पीएफआरडीए ने यूपी को 'अवार्ड ऑफ अल्टीमेटम लीडर' से सम्मानित किया था। यह पुरस्कार यूपी की कार्यकुशलता और योजना के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सेकुलरिज्म के नाम पर ममता ने दंगाइयों को दे रखी है दंगा करने की छूट : योगी


योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए यूपी सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता शिविरों का संचालन करती है। साथ ही नामांकन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए बैंकों के साथ समन्वय सुनिश्चित किया गया है। जिसका परिणाम है कि योजना में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी में तीव्र वृद्धि दर्ज की गई है।

 अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में यूपी का प्रदर्शन


(पीएफआरडीए द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार)

वर्ष - नामांकन का लक्ष्य - कुल नामांकन

2023-24 / 15.83 लाख/ 21.49 लाख

2024-25 / 14.70 लाख/ 15.32 लाख

वर्तमान लाभार्थी - 1.18 करोड़ से अधिक

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…