24 घण्टे ऑनलाइन

दिल्ली और हैदराबाद के बाद बेंगलुरू देखेगा उत्तर प्रदेश की कारोबारी शक्ति की झलक

लखनऊ/बेंगलुरू। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और कारोबारी क्षमताओं की झलक अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में देखने को मिलेगी। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 (UP International Trade Show) से पूर्व देश के प्रमुख औद्योगिक नगरों…

24GhanteOnline
July 17, 2025
3 min read

लखनऊ/बेंगलुरू। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और कारोबारी क्षमताओं की झलक अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में देखने को मिलेगी। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 (UP International Trade Show) से पूर्व देश के प्रमुख औद्योगिक नगरों में आयोजित किए जा रहे रोड शोज की श्रृंखला में यह तीसरा मेगा रोड शो है, जो 18 जुलाई, शुक्रवार को कर्नाटक स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इससे पहले नई दिल्ली और हैदराबाद में आयोजित रोड शोज ने निवेशकों, विदेशी प्रतिनिधियों और स्टार्टअप्स के बीच उत्तर प्रदेश के प्रति जबरदस्त उत्साह और विश्वास पैदा किया है। अब बेंगलुरू में होने जा रहा यह आयोजन दक्षिण भारत के टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब में उत्तर प्रदेश के कारोबारी विजन और नीतिगत स्पष्टता को पेश करने का एक बड़ा मंच बनेगा।

योगी सरकार का मिशन, यूपी को बनाएंगे ग्लोबल ट्रेड और इनोवेशन का केंद्र


इस रोड शो (UP International Trade Show) के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य अपने निर्यात विजन 2025 को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एमएसएमई, खादी व ग्रामोद्योग, हैंडलूम व टेक्सटाइल मंत्री राकेश सचान नेतृत्व करेंगे और ‘टीम योगी’ के प्रतिनिधि राज्य की कारोबारी क्षमताओं, अधोसंरचना, नीति सहयोग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस जैसे क्षेत्रों में हो रहे ऐतिहासिक परिवर्तनों की जानकारी साझा करेंगे।

इस आयोजन में विदेशी राजनयिक, दूतावास अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय खरीदार, उद्योग संगठन, निवेशक, तकनीकी स्टार्टअप्स और MSMEs बड़ी संख्या में भाग लेंगे। खास बात यह है कि बेंगलुरू के हाई-टेक वातावरण में उत्तर प्रदेश की इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, टेक्सटाइल, एग्रो-बेस्ड इंडस्ट्रीज, फूड प्रोसेसिंग और ओडीओपी जैसी प्रमुख योजनाओं की शक्ति को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

लोकल को ग्लोबल से जोड़ने की रणनीति


यह रोड शो (UP International Trade Show) उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है। ओडीओपी के जरिए हर जिले की विशिष्ट पहचान को बाजार में नया विस्तार मिल रहा है और इस प्रकार यूपी एक "मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड" मॉडल को साकार कर रहा है।

बेंगलुरू रोड शो के बाद इस श्रृंखला के अगले आयोजन मुंबई (25 जुलाई) और अहमदाबाद (30 जुलाई) में होंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य 25 से 29 सितंबर 2025 के बीच ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 (UP International Trade Show) के लिए उद्योग जगत, विदेशी प्रतिनिधियों और व्यापारिक समुदाय को आमंत्रित करना और भागीदारी सुनिश्चित कराना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें