24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी होमगार्ड भर्ती एग्जाम डेट्स का ऐलान, जानें कैसे होगा चयन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होम गार्ड भर्ती 2025 (Home Guard Vacancy) की एग्जाम डेट्स का ऐलान कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 के बीच आवेदन किया था, वो अब अपनी…

24GhanteOnline
December 23, 2025
2 min read
यूपी होमगार्ड भर्ती एग्जाम डेट्स का ऐलान, जानें कैसे होगा चयन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होम गार्ड भर्ती 2025 (Home Guard Vacancy) की एग्जाम डेट्स का ऐलान कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 के बीच आवेदन किया था, वो अब अपनी परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं। बोर्ड की ओर से यह जानकारी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। परीक्षा, चयन प्रक्रिया और फिजिकल टेस्ट से जुड़ी सभी अहम जानकारियां भी शेयर की गई हैं, जिससे उम्मीदवारों को आगे की रणनीति बनाने में आसानी होगी।

कब होगी परीक्षा?


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी होम गार्ड (Home Guard) भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में कराई जा सकती है, जिसकी डिटेल जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी।

कैसे होगा चयन?


इस भर्ती में चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित होगी। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन होगा।

फिजिकल टेस्ट की शर्तें


शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी, इसके लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे। पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। PET का आयोजन स्थल और कार्यक्रम बोर्ड द्वारा तय किया जाएगा और वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

सिलेबस और परीक्षा पैटर्न क्या है?


UP Home Guard लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जो 100 अंकों के होंगे। प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे और समय सीमा 2 घंटे होगी। सिलेबस में मुख्य रूप से सामान्य ज्ञान शामिल है। इसके अलावा सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और मानसिक अभिरुचि जैसे विषयों से भी प्रश्न पूछे जा सकते हैं। सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझकर तैयारी करने से उम्मीदवार अपने प्रदर्शन को बेहतर बना सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।