24 घण्टे ऑनलाइन

योगी सरकार की शिक्षा मंत्री सड़क हादसे में घायल, काफिले की गाड़ियों की हुई थी आपस में टक्कर

हापुड़। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी (Gulab Devi) के काफिले की गाड़ियां आपस में टक्करा गईं। इस हादसे में मंत्री समेत कई लोग घायल हो गए। राज्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि…

24GhanteOnline
July 8, 2025
1 min read
योगी सरकार की शिक्षा मंत्री सड़क हादसे में घायल, काफिले की गाड़ियों की हुई थी  आपस में टक्कर

हापुड़। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी (Gulab Devi) के काफिले की गाड़ियां आपस में टक्करा गईं। इस हादसे में मंत्री समेत कई लोग घायल हो गए। राज्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। वहीं, हादसे में राज्यमंत्री के काफिले की तीन गाड़ियां टकराने से क्षतिग्रस्त हो गईं।

राज्यमंत्री (Gulab Devi) के काफिले की गाड़ियों के भिड़ने की खबर से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने राज्यमंत्री को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, इस हादसे की सूचना के बाद डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

मंत्री गुलाबो देवी के सड़क हादसे का CCTV, देखें कैसे एक-दूसरे से टकराईं गाड़ियां

बताया जा रहा है कि, बिजनौर जाने के दौरान मंत्री गुलाब देवी (Gulab Devi) का काफिला एनएच-09 से होता हुआ बिजनौर जा रहा था। छिजारसी टोल पार करने के बाद एलिवेटेड फ्लाईओवर पर चढ़ने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सेंट्रो कार होने के कारण अचानक काफिला रोका गया, जिससे पीछे चल रहीं करीब चार कारें आपस में भिड़ गईं।

गाड़ियों की टक्कर से अफरा-तफारी जैसे हालात बन गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार के चालकों को हिरासत में लिया। जबकि मंत्री व उनके चालक को रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।