24 घण्टे ऑनलाइन

UP Board 12वीं क्लास के प्रैक्टिकल एग्जाम स्थगित, जानें परीक्षा की नई डेट

UP Board 10वीं-12वीं परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की प्रैक्टिकल परीक्षा स्थगित कर दी है। यूपी बोर्ड 12वीं क्लास के…

24GhanteOnline
January 19, 2025
3 min read

UP Board 10वीं-12वीं परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की प्रैक्टिकल परीक्षा स्थगित कर दी है। यूपी बोर्ड 12वीं क्लास के प्रैक्टिकल एग्जाम दो चरणों में हो रहे हैं। पहला चरण 23 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जाने था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है।

क्यों स्थगित हुए UP Board 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम?

दरअसल, IIT इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (IIT-JEE) मुख्य परीक्षा 22 जनवरी से शुरू हो रही है। इस प्रवेश परीक्षा में 12वीं के छात्र भी बैठते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड ने जेईई मेन्स एग्जाम की वजह से इंटर के प्रैक्टिकल स्थगित किए हैं।

प्रैक्टिकल एग्जाम की नई तारीख


अब यह परीक्षा 1 फरवरी से 16 फरवरी 2025 तक दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 1 फरवरी से 8 फरवरी तक चलेगा जिसमें अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडलों में प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। वहीं दूसरा चरण 9 फरवरी से 16 फरवरी तक चलेगा। इसमें आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

UP Board में लागू होगा नकल विरोधी कानून, 1 करोड़ जुर्माना और उम्रकैद का प्रावधान


पहले यह परीक्षा 23 से 31 जनवरी और 1 से 8 फरवरी के बीच आयोजित होनी थी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि छात्रों ने बोर्ड को सूचित किया कि JEE मेन की परीक्षा 22 से 31 जनवरी के बीच है, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया।

UP Board ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए कई नए नियम-


>> मूल्यांकन ऐप के माध्यम से: परीक्षक अब छात्रों के अंक परीक्षा केंद्र पर ही बोर्ड के विशेष मोबाइल ऐप में अपलोड करेंगे। यह ऐप केवल परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में ही काम करेगा।
>> सेल्फी अपलोड: परीक्षकों को छात्रों के साथ सेल्फी लेकर ऐप पर अपलोड करनी होगी।
>> सीसीटीवी निगरानी: परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जाएगी और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी।
>> प्राचार्य की जिम्मेदारी: परीक्षा की निगरानी और रिकॉर्डिंग का दायित्व प्राचार्य को सौंपा गया है।
>> परीक्षकों की नियुक्ति: प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए परीक्षकों की नियुक्ति क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा की जाएगी।
>> इस नई व्यवस्था से परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर दिए गए नियमों का पालन करने और तैयारी में ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।