24 घण्टे ऑनलाइन

UP Board 10वीं रिजल्ट घोषित, 90.42% स्टूडेंट्स पास; बेटियों ने मारी बाजी

UP Board 10वीं के नतीजे आखिरकार घोषित कर दिए गए हैं। लंबे इंतजार के बाद छात्रों का रिजल्ट अब जारी हो चुका है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी के साथ बोर्ड परीक्षा के लिए…

24GhanteOnline
April 23, 2026
2 min read

UP Board 10वीं के नतीजे आखिरकार घोषित कर दिए गए हैं। लंबे इंतजार के बाद छात्रों का रिजल्ट अब जारी हो चुका है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी के साथ बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है।

इस बार प्रथम स्थान पर कशिश वर्मा और अनशिका वर्मा रहीं, जिन्होंने 97.83% अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान पर अदिति ने 97.50% अंक हासिल किए। वहीं तृतीय स्थान पर अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा ने 97.33% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन सभी विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन सफलता हासिल कर अपने-अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।

ऐसे देखें UP Board रिजल्ट 2026-


स्टेप 1 - यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2- होमपेज पर उपलब्ध यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 (10वीं ) या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 (12वीं ) लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3 - अब छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 4- यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5- छात्र अब मार्कशीट ऑनलाइन देखें और डाउनलोड करें। मार्कशीट का प्रिंट आउट ले लें।

यूपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट लिस्ट


upmsp.edu.in

upresults.nic.in

results.upmsp.edu.in

results.digilocker.gov.in

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।