24 घण्टे ऑनलाइन

UP Board 10th-12th एग्जाम रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam) देने वाले सभी छात्रों का रिजल्ट अगले महीने जारी कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड…

24GhanteOnline
March 24, 2025
2 min read

लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam) देने वाले सभी छात्रों का रिजल्ट अगले महीने जारी कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थीं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं? इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए रिजल्ट जारी होने पर उसे अभी डाउनलोड कर सकते हैं।

अप्रैल के अंत तक रिजल्ट आने की उम्मीद


यूपी बोर्ड (UP Board) कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अप्रैल के अंत या मई 2025 के पहले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की संभावित रिलीज डेट 20 अप्रैल 2025 है, हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 अप्रैल 2025 के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

यूपी बोर्ड (UP Board) के पिछले साल के रिजल्ट की तारीख 20 अप्रैल को जारी की गई थी। इस बार यूपी बोर्ड का लक्ष्य 19 मार्च से 2 अप्रैल के बीच कॉपियों की जांच 19 मार्च 2025 तक पूरी कर लेने का है और बोर्ड की ओर से अप्रैल मध्य में कभी भी उत्तर कुंजी जारी कर दी जाएगी।

परीक्षा में करीब 55 लाख छात्र हुए थे शामिल


इस साल यूपी बोर्ड (UP Board) की परीक्षा में करीब 55 लाख छात्र शामिल हुए थे। 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 27,32,216 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 27,05,017 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 अंक लाने होंगे और एक या दो विषयों में फेल होने वालों को कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।

कैसे चेक करें रिजल्ट?


रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए छात्र इस तरह अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

1. सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।

2. दूसरे चरण में वेबसाइट के होम पेज पर उस क्लास पर जिसका रिजल्ट आप चेक करना चाहते हैं।

3. तीसरे चरण में आपको रोल नंबर डालकर सबमिट करना होगा।

4. आखिरी चरण में रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा जहां से आप रिजल्ट चेक करने के साथ-साथ मार्कशीट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।