24 घण्टे ऑनलाइन

केंद्रीय मंत्री के दो भांजों के बीच गोलीबारी, एक की मौत; बहन घायल

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) के भांजे की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नवगछिया पुलिस ने बताया कि पानी को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों विश्विजित और जयजीत…

24GhanteOnline
March 20, 2025
2 min read

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) के भांजे की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नवगछिया पुलिस ने बताया कि पानी को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों विश्विजित और जयजीत के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना में गोली लगने से विश्विजित की मौत हो गई, जबकि जयजीत और मां हिना देवी घायल हैं। दोनों को भागलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक विश्विजित और जयजीत केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) के भांजे हैं। दोनों की मां हिना देवी के हाथ में गोली लगी है।

जानकारी के मुताबिक मृतक विश्वजीत यादव और जयजीत यादव दोनो एक ही मकान में साथ रहते थे। विश्वजीत बड़ा था और जयजीत छोटा। दोनों खेतीबाड़ी कर अपना जीवन यापन करते थे।

बताया जा रहा है कि नल के पानी को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। जयजीत ने विश्वजीत पर फायरिंग कर दी। घायल विश्वजीत ने भी जवाबी फायरिंग की। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही विश्वजीत ने दम तोड़ दिया, जबकि जयजीत बुरी तरह जख्मी है।

BCCI ने चैम्प‍ियंस ट्रॉफी जीतने पर खोला खजाना, टीम इंड‍िया को इनाम में मिलेंगे इतने करोड़ रुपये


भाजपा एमएलसी डॉक्टर एनके यादव के अस्पताल में हिना देवी और जयजीत का इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने विश्विजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवगछिया पुलिस अधीक्षक घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। उनके नेतृत्व में मामले की जांच चल रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि वे इस घटना के सभी पहलुओं की जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…