24 घण्टे ऑनलाइन

साधुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी, 4 की मौत

छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में साधुओं से भरी एक कार अनियंत्रित (Uncontrolled Car) होकर बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरी। इस घटना में 4 साधुओं की मौत हो गई। कार में 7 साधु सवार थे, जिनमें से तीन साधुओं को गांव…

24GhanteOnline
September 20, 2025
2 min read

छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में साधुओं से भरी एक कार अनियंत्रित (Uncontrolled Car) होकर बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरी। इस घटना में 4 साधुओं की मौत हो गई। कार में 7 साधु सवार थे, जिनमें से तीन साधुओं को गांव वालों ने बचा लिया। हादसे में घायल साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना शुक्रवार शाम को हुई, जब कार सवार मध्य प्रदेश के बैतूल से चित्रकूट लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि कार सवार धार्मिक अनुष्ठान की यात्रा करने के लिए निकले थे। वह बैतूल के बालाजीपुरम धाम में दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे। तभी टेमनी खुर्द के पास नेशनल हाईवे पर अचानक उनकी कार का टायर फट गया और ड्राइवर का कार से कंट्रोल हट गया। ऐसे में कार बेकाबू (Uncontrolled Car) हुई और पेड़ से टकराते हुए हाईवे किनारे बने एक कुएं में जा गिरी। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी की।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर जेसीबी और क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से पहले कार से साधुओं को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

इस हादसे को लेकर छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू ने दुख जाहिर किया। उन्होंने डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…