इमरान खान मामले में UN की एंट्री, पाकिस्तान सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग
संयुक्त राष्ट्र (UN) के एक विशेष रैपोर्टियर ने पाकिस्तान सरकार से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान ( Imran Khan) के…
संयुक्त राष्ट्र (UN) के एक विशेष रैपोर्टियर ने पाकिस्तान सरकार से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान ( Imran Khan) के साथ जेल में किए जा रहे व्यवहार अमानवीय और अपमानजनक हो सकते हैं। UN के स्पेशल रिपोर्टर एलिस जिल एडवर्ड्स ने कहा कि पाकिस्तान सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इमरान खान की हिरासत अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों के अनुरूप हो।
इस साल सितंबर में इमरान खान ( Imran Khan) की कानूनी टीम ने उनके और उनकी पत्नी के साथ जेल में हुए दुर्व्यवहार के बारे में UN के विशेष रैपोर्टियर से संपर्क किया था। UN के प्रतिनिधि ने बताया कि इमरान खान को 26 सितंबर 2023 को रावलपिंडी की अडियाला जेल में ट्रांसफर किया गया, जिसके बाद उन्हें कथित तौर पर अत्यधिक एकांत कारावास में रखा गया है। उनके मुताबिक, इमरान खान ( Imran Khan) को दिन में लगभग 23 घंटे अपनी कोठरी में रखा जाता है। बाहरी दुनिया से उनकी संपर्क सीमित है। इसके अलावा, उनके सेल की कथित तौर पर लगातार कैमरों से मॉनिटरिंग की जाती है।
एकांत कारावास खत्म करने की मांग
UN के एक अधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के तहत लंबे या अनिश्चितकालीन एकांत कारावास की मनाही है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार से मांग की कि इमरान खान का यह एकांत कारावास तुरंत समाप्त किया जाए। इस मामले में पाकिस्तान सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने बार-बार दावा किया है कि इमरान खान ( Imran Khan) को जेल में अन्य कैदियों की तुलना में बेहतर सुविधाएं दी गई हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
