24 घण्टे ऑनलाइन

उमर अंसारी ने गुपचुप किया निकाह, पिता मुख्तार की तस्वीर देख हुए भावुक

गाजीपुर। पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी (Umar Ansari) का 15 नवंबर को गाजीपुर के नामी कारोबारी मलिक मियां की नातिन से निकाह हुआ। निकाह में परिवार के कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे, लेकिन दिल्ली में रखे…

24GhanteOnline
November 18, 2025
2 min read
उमर अंसारी ने गुपचुप किया निकाह, पिता मुख्तार की तस्वीर देख हुए भावुक

गाजीपुर। पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी (Umar Ansari) का 15 नवंबर को गाजीपुर के नामी कारोबारी मलिक मियां की नातिन से निकाह हुआ। निकाह में परिवार के कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे, लेकिन दिल्ली में रखे गए 17 नवंबर को रिसेप्शन में देशभर के बड़े नेताओं ने शिरकत की। लेकिन उमर के इस खास पल में उनके साथ न उनके पिता थे, ना उनकी मां।

मुख्तार अंसारी की 28 मार्च 2024 को जेल के अंदर कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) आने से मौत हो गई थी। वह लंबे समय से जेल में बंद थे। वहीं उमर की मांग अफशा अंसारी भी फरार चल रही हैं, क्योंकि कई मामलों में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है और उनपर एक लाख का इनाम है। जब उमर के इस अहम पल में उनके माता-पिता नहीं थे, तो वह अपनी शादी के दौरान कई बार भावुक हुए।

इस शादी में उमर अंसारी (Umar Ansari) और उनकी दुल्हन फातिमा का एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा, जिसमे उमर अंसारी हाथ में अपने पिता मरहूम मुख्तार अंसारी की फोटो फातिमा को दिखा कर भावुक होते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए उनकी फोटो पत्नी को दिखाई, जिसके बाद शादी का माहौल थोड़ा गम और मुख्तार अंसारी की याद में बदल गया।

Mukhtar's son Umar got married in Delhi | मुख्तार अंसारी के बेटे ने दिल्ली  में रचाई शादी: पत्नी को पिता की तस्वीर दिखा भावुक हुए, भाई-भाभी ने निभाईं  रस्में; आज ...

मां ने भी नहीं की उमर (Umar Ansari) की शादी में शिरकत

उमर (Umar Ansari) की शादी में अफशा भी नई शामिल हो पाई है। उनके ऊपर यूपी पुलिस ने एक लाख का इनाम रख रखा है और उनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी से बचने के लिए अफशा फरार चल रही हैं और किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होती हैं। इसी वजह से वह अपने छोटे बेटे के खास दिन भी शामिल नहीं हो पाई।

बड़े भाई अब्बास ने उठाई शादी की जिम्मेदारी

मां-बाप की गैर-मौजूदगी में बड़े भाई अब्बास अंसारी ने शादी की पूरी जिम्मेदारी उठाई है। कई तस्वीरों में उनकी पत्नी निकहत को भी जिम्मेदारी उठाते हुए और मेजबानी करते हुए देखा गया है। इसके अलावा उनके चाचा अफजल अंसारी भी पूरी शादी में मेहमानों को अटेंड करते दिखाई दिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें