24 घण्टे ऑनलाइन

उमा भारती ने की शाहजहांपुर का नाम बदलने की मांग, विपक्ष पर साधा निशाना

शाहजहांपुर: भाजपा नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले का नाम किसी स्वतंत्रता सेनानी, संत या ऐसे महापुरुष के…

24GhanteOnline
August 18, 2025
1 min read

शाहजहांपुर: भाजपा नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले का नाम किसी स्वतंत्रता सेनानी, संत या ऐसे महापुरुष के नाम पर होना चाहिए, जिन्होंने समाज और संस्कृति के लिए काम किया हो।

उमा भारती (Uma Bharti) ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह केवल वोट बैंक की राजनीति कर रहा है। उनके अनुसार, अगर विपक्ष वास्तव में जनता की भावनाओं का सम्मान करता तो गुलामी के दौर से जुड़े नामों का समर्थन कभी नहीं करता।

भाजपा नेता (Uma Bharti) ने राहुल गांधी के हालिया आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग हर शिकायत को सुनता है और उसी आधार पर कार्रवाई करता है। अगर जनता राहुल गांधी को वोट नहीं दे रही है तो उन्हें खुद इसका विश्लेषण करना चाहिए।

इधर, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को सासाराम से मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा 16 दिनों तक चलेगी। इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी नेता भी उनके साथ मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।