अमेरिका से ग्रीन सिग्नल मिलते ही यूक्रेनी सेना का तांडव, हर घंटे मारे पुतिन के 55 सैनिक
कीव। युद्ध और शांति की चर्चा के बीच अमेरिका से ग्रीन सिग्नल मिलते ही यूक्रेनी सेना (Ukrainian Army) ने रूस में कोहराम मचा दिया है। व्लादिमीर पुतिन की सेना जहां कुर्स्क इलाके को वापस पाने पर फोकस कर रही है। वहीं यूक्रेन…
कीव। युद्ध और शांति की चर्चा के बीच अमेरिका से ग्रीन सिग्नल मिलते ही यूक्रेनी सेना (Ukrainian Army) ने रूस में कोहराम मचा दिया है। व्लादिमीर पुतिन की सेना जहां कुर्स्क इलाके को वापस पाने पर फोकस कर रही है। वहीं यूक्रेन की सेना रूसी सैनिकों को मारने में लगी है। पिछले 72 घंटे में 3930 रूसी सैनिक युद्ध में मारे जा चुके हैं।
द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक 11 मार्च को यूक्रेन (Ukrainian Army) ने रूस के 1300 सैनिक, 12 मार्च को 1430 सैनिक और 13 मार्च को 1200 सैनिक मारे हैं। यूक्रेन ने 3 दिन में कुल 3930 रूसी सैनिक मार गिराए हैं।
व्हाइट हाउस में 1 मार्च को डोनाल्ड ट्रंप और वोल्दोमीर जेलेंस्की के बीच बहस हो गई थी, जिसके बाद अमेरिका ने यूक्रेन को खुफिया जानकारी देने से इनकार कर दिया था। खुफिया जानकारी न मिलने की वजह से यूक्रेन की सेना लड़ तो रही थी, लेकिन रूसी सैनिकों पर कहर नहीं बरपा पा रही थी।
अब खुफिया जानकारी मिलने के बाद यूक्रेन की सेना हर घंटे 55 सैनिकों को मार रही है। खुफिया जानकारी जब नहीं मिल रही थी तब यूक्रेन की सेना हर घंटे करीब 40 सैनिकों को मार रही थी।
यूक्रेन की सेना ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक पिछले 3 दिन में रूस के 15 टैंक भी तबाह कर दिए गए हैं। जेलेंस्की रूस के आर्टिलरी सिस्टम और टैंक को तबाह करने पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं, जिससे जमीनी लड़ाई में रूस कमजोर दिखे।
अब तक मारे गए 8 लाख 90 हजार सैनिक
रिपोर्ट के मुताबिक यु्द्ध में अब तक रूस के 8 लाख 90 हजार सैनिक मारे जा चुके हैं। यह जानकारी यूक्रेन रक्षा मंत्रालय की तरफ से दी गई है। रूस ने अब तक आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। रूसी सेना की तरफ से बड़े पैमाने में प्राइवेट आर्मी और जेल में बंद कैदी युद्ध लड़ रहे हैं।
रूस की तरफ से उत्तर कोरिया के भी 20 हजार सैनिक मोर्चे पर तैनात हैं। युद्ध की वजह से रूस का 10292 टैंक नष्ट हो चुका है। 370 प्लेन और 331 हेलिकॉप्टर भी खत्म हो चुका है।
विज़न डॉक्यूमेंट के लिए सीएम मोहन यादव ने नागरिक सर्वे का किया शुभारंभ
पुतिन की सेना को पटखनी देने के लिए यूक्रेन की सेना गोरिल्ला युद्ध लड़ रही है। हाल ही में खबर आई थी कि रूसी सैनिकों के बंकर में यूक्रेनी सेना मधुमखी के छत्ते छोड़ दे रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
