24 घण्टे ऑनलाइन

यूक्रेन ने किया रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला

मॉस्को। यूक्रेन (Ukraine) ने बीती रात रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक पर बड़ा ड्रोन हमला किया, जिससे रिफाइनरी में बड़े पैमाने पर आग लग गई है। रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों ने इस हमले की पुष्टि की है। रूस के…

24GhanteOnline
September 14, 2025
2 min read

मॉस्को। यूक्रेन (Ukraine) ने बीती रात रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक पर बड़ा ड्रोन हमला किया, जिससे रिफाइनरी में बड़े पैमाने पर आग लग गई है। रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों ने इस हमले की पुष्टि की है। रूस के उत्तर-पश्चिमी लेनिनग्राद क्षेत्र में स्थित किरिशी रिफाइनरी को निशाना बनाना कोई नया नहीं है। इस हमले से हफ्तों पहले भी यूक्रेन ने रूसी तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया है।

इस रिफाइनरी को रूस की प्रमुख तेल कंपनी सर्गुतनेफ्तेगास की ओर से चलाया जाता था, जो हर साल लगभग 1.77 करोड़ मीट्रिक टन यानी हर दिन 3,55,000 बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करता है। यूक्रेन (Ukraine) पर रूस बड़े पैमाने पर आक्रमण की शुरुआत किए जाने के तीन साल से भी ज़्यादा समय बाद ड्रोन दोनों पक्षों के लिए एक अहम हथियार बनकर उभरे हैं।

यूक्रेन के जनरल स्टाफ के मुताबिक घटनास्थल पर विस्फोट और आग लगने की सूचना मिली है। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें रात के समय आसमान में आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दे रही हैं।

ड्रोन हमलों का बढ़ रहा दायरा


क्षेत्रीय गवर्नर अलेक्जेंडर ड्रोज़्डेंको ने बताया कि किरिशी इलाके में रात भर में तीन ड्रोन गिराए गए, जिसके मलबे से प्रतिष्ठान में आग लग गई। उन्होंने कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ और आग बुझा दी गई। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक रूस के कंट्रोल वाले क्रीमिया और पास के आज़ोव सागर के ऊपर रात भर में कम से कम 80 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए।

यूक्रेन (Ukraine) के हमलों के बाद रूस में गैसोलीन की कमी


रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल निर्यातक बना हुआ है, लेकिन मांग में वृद्धि और यूक्रेनी ड्रोन हमलों के कारण हाल के हफ्तों में गैसोलीन की कमी हो गई है। देश के कुछ इलाकों में फ्यूल स्टेशनों पर ईंधन की कमी हो गई है और वाहन चालकों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है। इस कमी को कम करने के कोशिश में रूस ने गैसोलीन के निर्यात पर रोक लगा दी है।

अधिकारियों ने 30 सितंबर तक पूर्ण प्रतिबंध और 31 अक्टूबर तक व्यापारियों और बिचौलियों को प्रभावित करने वाले आंशिक प्रतिबंध की बुधवार को घोषणा की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…