24 घण्टे ऑनलाइन

अब आधार अपडेट करना हुआ बेहद आसान, UIDAI ने किए बड़े बदलाव

आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार अपडेट से जुड़ी प्रक्रिया में कई बड़े बदलाव किए हैं, जिससे अब आधार में नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां अपडेट…

24GhanteOnline
November 1, 2025
2 min read

आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार अपडेट से जुड़ी प्रक्रिया में कई बड़े बदलाव किए हैं, जिससे अब आधार में नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां अपडेट करना पहले से कहीं आसान और तेज़ हो जाएगा।

1 नवंबर 2025 से अब लोगों को आधार अपडेट करवाने के लिए आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये काम आप घर बैठे कुछ क्लिक में ऑनलाइन कर सकेंगे। UIDAI का यह कदम आधार सेवाओं को और सुरक्षित, यूज़र फ्रेंडली और समय बचाने वाला बनाने की दिशा में बड़ा कदम है

पूरी तरह ऑनलाइन अपडेट प्रक्रिया


पहले आधार में कोई भी सुधार कराने के लिए केंद्र पर जाना जरूरी था। लेकिन अब पूरा प्रोसेस UIDAI पोर्टल के ज़रिए ऑनलाइन हो जाएगा। यूज़र्स द्वारा दी गई जानकारी की डिजिटल वेरिफिकेशन सरकार से जुड़े डॉक्युमेंट्स जैसे PAN कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड से होगी। इससे प्रोसेस तेज़ और भरोसेमंद बनेगा।

आधार-पैन लिंक की नई डेडलाइन


नई गाइडलाइन के मुताबिक, सभी पैन कार्ड धारकों को 31 दिसंबर 2025 तक अपना आधार लिंक कराना जरूरी होगा। अगर कोई ऐसा नहीं करता है, तो 1 जनवरी 2026 से उसका पैन कार्ड डीएक्टिवेट हो जाएगा और टैक्स या फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन में मान्य नहीं रहेगा।

डिजिटल KYC और पेपरलेस प्रोसेस


- अब बैंक और वित्तीय संस्थानों में KYC प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस होगी। यूज़र KYC कर सकते हैं।
- आधार OTP वेरिफिकेशन से
- वीडियो KYC के ज़रिए
- या वैकल्पिक रूप से इन-पर्सन वेरिफिकेशन से

नई फीस स्ट्रक्चर


- UIDAI ने आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए नई फीस तय की है, जो 1 नवंबर से लागू होगी
- नाम, पता या मोबाइल अपडेट: ₹75
- बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो): ₹125
- बच्चों (57 साल, 1517 साल) के लिए फ्री बायोमेट्रिक अपडेट
- ऑनलाइन डॉक्युमेंट अपडेट 14 जून 2026 तक फ्री, उसके बाद ₹75
- आधार रीप्रिंट: ₹40
- घर बैठे एनरोलमेंट सर्विस: पहले व्यक्ति के लिए ₹700, उसी पते पर बाकी लोगों के लिए ₹350

UIDAI का मानना है कि इस डिजिटल सिस्टम से यूज़र्स मिनटों में अकाउंट खोल सकेंगे या वेरिफिकेशन पूरा कर पाएंगे। हालांकि, UIDAI ने साफ कहा है कि आधार-पैन लिंक की डेडलाइन बेहद अहम है, इसे मिस करना टैक्स और बैंकिंग से जुड़े कामों में दिक्कतें खड़ी कर सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…