24 घण्टे ऑनलाइन

UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा की डेट घोषित, ऐसे चेक करें एग्जाम शेड्यूल

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने यूजीसी नेट (UGC NET) दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है। एग्जाम का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 31 दिसंबर से किया जाएगा। कुल 85…

24GhanteOnline
December 18, 2025
2 min read

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने यूजीसी नेट (UGC NET) दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है। एग्जाम का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 31 दिसंबर से किया जाएगा। कुल 85 अलग-अलग सब्जेक्ट के लिए परीक्षा होगी। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।

(UGC NET) परीक्षा 7 जनवरी 2026 तक चलेगी। एग्जाम का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप देने और असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और PhD में एडमिशन के लिए किया जाता है। एग्जाम दो शिफ्ट में होगा। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा डेट से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। UGC NET एग्जाम साल में दो बार आयोजित किया जाता है। पहला सेशन जून में और दूसरा दिसंबर में होता है। एग्जाम एनटीए की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत किया जाएगा।

ऐसे चेक करें एग्जाम शेड्यूल


- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एग्जाम शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें।
- सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल पीडीएफ के रूप में स्क्रीम पर आ जाएगा।
- अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

 

UGC NET जून 2025 की परीक्षा 18 से 21 जून तक हुई थी और इसका रिज़ल्ट 21 जुलाई को घोषित किया गया था। जून 2025 सेशन के लिए कुल 10,19,751 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 7,52,007 परीक्षा में शामिल हुए।

परफॉर्मेंस और कट-ऑफ स्कोर के आधार पर, 5,269 उम्मीदवार JRF और असिस्टेंट प्रोफेसरशिप दोनों के लिए क्वालिफाई हुए, 54,885 असिस्टेंट प्रोफेसरशिप और PhD एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए थे और 1,28,179 उम्मीदवार सिर्फ PhD एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए थे।

Tags:UGC NET

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।