24 घण्टे ऑनलाइन

हम्पी में इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ गैंगरेप, दोस्तों को नहर में फेंका

बेंगलुरु। कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हम्पी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुछ अज्ञात लोगों ने एक विदेशी पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म(Gang Rape) किया और उनके साथ मौजूद तीन पुरुषों के साथ मारपीट…

24GhanteOnline
March 8, 2025
2 min read

बेंगलुरु। कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हम्पी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुछ अज्ञात लोगों ने एक विदेशी पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म(Gang Rape) किया और उनके साथ मौजूद तीन पुरुषों के साथ मारपीट कर उन्हें पानी में फेंक दिया। इनमें से एक युवक का शव शनिवार सुबह बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात 11:00 से 11:30 बजे के बीच सनापुर झील के पास हुई। आरोपियों ने 27 वर्षीय इजरायली महिला पर्यटक और 29 वर्षीय होमस्टे संचालिका के साथ दुष्कर्म (Gang Rape) किया।

झील में मिला ओडिशा के पर्यटक का शव


ओडिशा का एक पर्यटक, जो घटना के वक्त पीड़ित महिलाओं के साथ था, गायब हो गया था। हमलावरों ने उसे तुंगभद्रा नहर में फेंक दिया था। शनिवार सुबह उसका शव झील में मिला। वहीं, अमेरिका और महाराष्ट्र के दो अन्य पर्यटक मारपीट में घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस जघन्य अपराध की जांच के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। इस घटना के बाद गंगावती रूरल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मृतक का शव मिलने के बाद, अब हत्या की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।

एफआईआर के अनुसार, चार पर्यटक और एक होमस्टे संचालिका सनापुर झील के पास एन्जॉय कर रहे थे। तभी तीन लोग मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे और पेट्रोल पंप के बारे में पूछने लगे। जब होमस्टे संचालिका ने बताया कि पास में कोई पेट्रोल पंप नहीं है, तो वे पैसे मांगने लगे।

जब पर्यटकों ने उन्हें पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी, जो कन्नड़ और तेलुगू भाषा बोल रहे थे, गाली-गलौच और मारपीट करने लगे। इसके बाद उन्होंने तीनों पुरुष पर्यटकों को जबरदस्ती नहर में धकेल दिया।

पीड़िता के अनुसार, जब उसके दोस्त नहर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तब तीन में से दो हमलावरों ने उसके और इजरायली महिला के साथ दुष्कर्म (Gang Rape) किया। घटना के बाद से पुलिस की विशेष टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। शुक्रवार सुबह से डॉग स्क्वायड और दमकल विभाग के अधिकारी लापता पर्यटक की तलाश कर रहे थे, जिसका शव शनिवार सुबह बरामद हुआ। पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…