24 घण्टे ऑनलाइन

इस राज्य में कोरोना का कहर, एक ही हॉस्पिटल में दो महिलाओं की मौत

कोरोना (Corona) एक बार फिर से देश में अपने पांव पसार रहा है जिसकी वजह से राज्य सरकारों समेत केंद्र सरकार भी सजग हो गई है। कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकारों ने स्वास्थ्य विभाग को तैयार रहने के निर्देश…

24GhanteOnline
June 2, 2025
2 min read

कोरोना (Corona) एक बार फिर से देश में अपने पांव पसार रहा है जिसकी वजह से राज्य सरकारों समेत केंद्र सरकार भी सजग हो गई है। कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकारों ने स्वास्थ्य विभाग को तैयार रहने के निर्देश जारी किए हैं। इसी बीच गुजरात से एक डराने वाली खबर सामने आई है जिसमें एक ही हॉस्पिटल में कोरोना से संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई। अहमदाबाद के एक हॉस्पिटल में दो महिलाओं की मौत दर्ज की गई है।

पूरे गुजरात की बात करें तो सबसे ज्यादा केस अहमदाबाद में ही सामने आ रहे हैं। यहां पर दिन प्रतिदिन कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता ही जा रहा है। अहमदाबाद में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो महिलाएं हैं। दोनों महिलाओं की उम्र में भी काफी अंदर बताया जा रहा है। एक महिला की उम्र करीब 47 साल है जबकि दूसरी की सिर्फ 18 साल। जी हां, 47 साल की महिला का इलाज 23 मई से चल रहा था। दोनों की इलाज के दौरान ही मौत हुई है।

आंकड़ों की बात करें तो पूरे अहमदाबाद में फिलहाल 197 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 गंटों में 50 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिससे स्थिति चिंताजनक बन गई है। अहमदाबाद के अलावा राजकोट की बात करें तो यहां भी 44 केस सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 7 नए मामले यहां पर सामने आए हैं। 38 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 6 रिकवर कर चुके हैं। गांधीनगर में 11 मामले सामने आ चुके हैं। सूरत में फिलहाल सिर्फ 4 एक्टिव केस हैं।

पूरे देश में 4000 केस


पूरे देश में बात करें तो कोरोना (Corona) के 4 हजार मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल में हैं। केरल में फिलहाल 1435 केस हैं जबकि महाराष्ट्र 506 केस के साथ दूसरे नंबर है। 2 जून को सुबह के वक्त स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जो आंकड़े जारी किए गए उनके अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 360 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं इस अवधि में 2 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है।

Tags:corona

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।