24 घण्टे ऑनलाइन

शोपियां में दो संदिग्ध गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार (Arrested) कर उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों को…

24GhanteOnline
May 19, 2025
1 min read

श्रीनगर:  दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार (Arrested) कर उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों को जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) शोपियां, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल

(सीआरपीएफ) की 178 बटालियन और सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) द्वारा स्थापित एक चौकी पर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि उनकी तलाशी लेने पर चार हथगोले, दो पिस्तौल, 43 जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पुलिस ने कहा कि एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शोपियां पुलिस ने ‘एक्स’ पर बताया, “आतंकवाद के खिलाफ एक उल्लेखनीय अभियान में, एसओजी शोपियां, सीआरपीएफ 178 बीएन और 34 आरआर के संयुक्त नाके पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी तलाशी लेने पर, 04 ग्रेनेड , 02 पिस्तौल, 43 जिंदा राउंड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई और तदनुसार एक प्राथमिकी दर्ज की गई।”

पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किए गए दोनों व्यक्तियों की पहचान का फिलहाल खुलासा नहीं किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…