स्कूल बस में सीट के लिए आपस में भिड़े दो छात्र, एक की मौत
सलेम। तमिल नाडु के सलेम जिले में स्कूल बस (School Bus) के अंदर दोनों छात्रों में सीट को लेकर झगड़ा हो गया। ये झगड़ा इतना अधिक बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक छात्र ने दूसरे को जोर का घक्का दिया कि…
सलेम। तमिल नाडु के सलेम जिले में स्कूल बस (School Bus) के अंदर दोनों छात्रों में सीट को लेकर झगड़ा हो गया। ये झगड़ा इतना अधिक बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक छात्र ने दूसरे को जोर का घक्का दिया कि उसके सिर काफी गंभीर चोट लग गई।
इलाज के दौरान लड़के की मौत भी हो गई। सलेम पुलिस ने हमला करने वाले छात्र को पकड़ लिया है और उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश करेगी।
बता दें कि बीते साल अप्रैल में झारखंड के रांची में ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां झारखंड के एक स्कूल में छठी क्लास के दो बच्चों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद एक छात्र ने ताबड़तोड़ कैंची से वार कर दिया। इससे दूसरा छात्र बेहद ही गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित छात्र के परिजन ने आरोप लगाया कि फर्स्ट एड के बाद 40 मिनट तक स्कूल ने बच्चे को अस्पताल नहीं भेजा था। वे खुद घायल बच्चे को अस्पताल लेकर गए और इलाज कराया।
आज तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश है भारत: पीएम मोदी
छात्र के परिजन ने बताया कि स्कूल में क्लास रूम के अंदर सारे बच्चों के समक्ष यह घटना घटी है, जिसमें आरोपी छात्र ने हमारे बच्चे पर पीछे से कैंची से हमला कर सिर में मारा। इस दौरान अपने को बचाने में बच्चे के हाथों में भी गंभीर जख्म हो गए। घटना के 40 मिनट बाद भी स्कूल की ओर से छात्र को हॉस्पिटल नहीं ले जाया गया। मैं खुद बच्चे को बाइक पर बैठाकर हॉस्पिटल ले गया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
