24 घण्टे ऑनलाइन

पैगंबरपुर में जोरदार विस्फोट से दहशत, भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के पैगंबरपुर में गुरुवार शाम हुए भीषण विस्फोट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाके के बाद दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। मकान पटाखा कारोबारी राजू खान का बताया जा रहा है। आशंका है कि हादसे के…

24GhanteOnline
October 15, 2026
3 min read
पैगंबरपुर में जोरदार विस्फोट से दहशत, भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के पैगंबरपुर में गुरुवार शाम हुए भीषण विस्फोट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाके के बाद दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। मकान पटाखा कारोबारी राजू खान का बताया जा रहा है। आशंका है कि हादसे के समय मकान में मौजूद राजू खान के परिवार के सदस्यों समेत छह से अधिक लोग मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। यह हादसा पचकोशी स्थित पैगंबरपुर इलाके में शाम करीब पांच बजे हुआ।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मकान में कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद लोगों को भूकंप जैसा महसूस हुआ। धमाके के कारण पड़ोसी मकान का बाहरी हिस्सा भी ढह गया। हादसे में दो लोगों को अस्पताल भेजे जाने की सूचना है। विस्फोट के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मकान में पटाखे मौजूद होने के कारण बचाव अभियान के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है। दोबारा विस्फोट की आशंका के बीच बचाव दल मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में एक महिला के दबे होने की आशंका भी जताई गई है। फिलहाल, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। डीसीपी वरुणा जोन राजेश पाण्डेय ने बताया, "शाम 5:00 बजे यह सूचना प्राप्त हुई थी कि दो मंजिला मकान है जो गिर गया है। मौके पर आकर देखने पर मालूम चला है कि हाथ से बनाए हुए पटाखे हैं, यहां कुछ बिखरे हुए हैं। तो यह माना जा रहा है कि पटाखा बनाने के दौरान ही कोई इस तरह की घटना घटी है, जिससे की मकान गिरा है।"

उन्होंने आगे कहा, "कोई घायल की संभावना तो नहीं थी, लेकिन एक बताया जा रहा है कि महिला की दबे होने की संभावना है। SDRF और NDRF और हमारी जो फायर सर्विस टीम है, आप खुद ही देख रहे हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन करके कोशिश की जा रही है कि अगर कोई दबा हो तो उसको निकाला जा सके। जब से पुलिस आई है, तब से ऐसी कोई घायल की बात नहीं है।"

फिलहाल, घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। विस्फोट के वास्तविक कारणों और हादसे में हुए नुकसान की पूरी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें