24 घण्टे ऑनलाइन

'भाईजान' की सुरक्षा में बड़ी चूक, महिला समेत 2 लोगों ने की गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश

लॉरेन्स बिश्नोई गैंग की ओर से लगातार मिलने वाली धमकियों के बाद से सलमान खान (Salman Khan) और उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में सुरक्षा चाक चौबंद है, इसके बावजूद 19 और 20 मई को दो लोग सलमान की बिल्डिंग में अवैध रूप से…

24GhanteOnline
May 22, 2025
2 min read

लॉरेन्स बिश्नोई गैंग की ओर से लगातार मिलने वाली धमकियों के बाद से सलमान खान (Salman Khan) और उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में सुरक्षा चाक चौबंद है, इसके बावजूद 19 और 20 मई को दो लोग सलमान की बिल्डिंग में अवैध रूप से घुसने में कामयाब रहे। हालांकि दोनों को ही सुरक्षाकर्मियों ने बिल्डिंग के नीचे ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

सलमान (Salman Khan) के घर में घुसने की कोशिश का पहला मामला 19 मई को सुबह करीब 3:30 बजे सामने आया, जब 32 साल की ईशा छाबड़ा नाम की एक महिला गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गई। सलमान की सुरक्षा को तोड़कर महिला उनकी बिल्डिंग के लिफ्ट एरिया तक पहुंचने में सफल रही। हालांकि गैलेक्सी अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्डों ने महिला को हिरासत में लिया और उसे बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया। सुरक्षा गार्ड की शिकायत के आधार पर बांद्रा पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

सलमान खान (Salman Khan) के गैलेक्सी अपार्टमेंट में बिना मंजूरी के छिपकर घुसने का दूसरा मामला 20 मई को सामने आया। 20 मई यानी मंगलवार शाम 7 बजकर 15 मिनट पर एक शख्स, जिसका नाम जितेंद्र कुमार सिंह है, उसने सलमान से मिलने के लिए गाड़ी के पीछे छिपकर अंदर घुसने की कोशिश की। हालांकि लंबे वक्त से मिल रही धमकियों के मद्देनजर सलमान और उनके घर की सुरक्षा चाक चौबंद थी, ऐसे में उस शख्स को भी सुरक्षाकर्मियों ने वहीं पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

छत्तीसगढ़ का युवक, सलमान (Salman Khan) के पड़ोस की है युवती


जिस महिला ने आधी रात को सलमान के घर में घुसने की कोशिश की वो खार पश्चिम इलाके की रहने वाली है। ये इलाका सलमान के घर के पास का ही है। वहीं 23 साल का जितेंद्र कुमार सिंह छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है और हर ऐंगल से जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि वो सलमान से मिलने के लिए ही गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा था। उसने बिल्डिंग में रहने वाले किसी व्यक्ति की गाड़ी के पीछे छिपकर बिल्डिंग में घुसने की कोशिश की थी। मगर वक्त रहते वो पकड़ा गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।