24 घण्टे ऑनलाइन

बाइक सवारों ने एक परिवार को गोलियों से भूना, मां-बेटी की मौत; पिता घायल

पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के न्यू अरफाबाद कॉलोनी में बाइक सवार अपराधियों ने एक परिवार को गोलियों (Shot) से भून डाला है, जिसमे रिटायर्ड नर्स और उसकी बेटी की मौत हो गई है। जबकि घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा…

24GhanteOnline
June 9, 2025
2 min read

पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के न्यू अरफाबाद कॉलोनी में बाइक सवार अपराधियों ने एक परिवार को गोलियों (Shot) से भून डाला है, जिसमे रिटायर्ड नर्स और उसकी बेटी की मौत हो गई है। जबकि घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वही इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वही घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

चश्मदीदों के मुताबिक, कुछ अज्ञात हमलावर मकान में घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां (Shot) चलाईं। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस और सिटी एसपी अखिलेश झा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

एनएमसीएच में नर्स थीं। एक साल पहले ही रिटायर हुईं थीं। बेटी संथाली कुमारी पुणे में रहकर एयर होस्टेस की पढ़ाई कर रही थीं। पुलिस पूरे मामले को देखते हुए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।

पुरानी रंजिश की बात आई सामने

पटना में दिनदहाड़े हुई इस घटना के बारे में पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि इस बारे में अब तक पुलिस की तरफ से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस ने बताया कि हम फिलहाल पूरे मामले की जांच कर हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि आखिर घटना के पीछे कौन है और क्या वजह रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…