24 घण्टे ऑनलाइन

हाई टेंशन तार की चपेट में आया डीजे सिस्टम, करंट से झुलस कर दो की मौत

शाहजहांपुर: जिले से दर्दनाक खबर आई है जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे सिस्टम ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की करंट (Electrocution) लगने से मौके पर मौत हो गई। वहीं, करीब आधा दर्जन लोग घायल हो…

24GhanteOnline
August 6, 2025
1 min read

शाहजहांपुर: जिले से दर्दनाक खबर आई है जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे सिस्टम ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की करंट (Electrocution) लगने से मौके पर मौत हो गई। वहीं, करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि थाना परौर क्षेत्र के कुंडलिया गांव के रहने वाले लोगों ने बदायूं के कछला गंगा नदी से जल लाकर प्राचीन मंदिर पटना देवकली में जलाभिषेक करने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली किराए पर बुक की थी।

श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली पर डीजे लगाकर और बरसात से बचने के लिए लोहे के हेगल लगाकर पन्नी बांध रहे थे। तभी बिजली का तार ट्राली के ऊपर लगे डीजे से छू गया जिसके कारण ट्रैक्टर ट्राली में करंट (Electrocution) फैल गया।

उन्होंने बताया कि करंट (Electrocution) लगने से चालक सुखबीर (30) तथा जसवीर (16) ट्रैक्टर ट्राली से नीचे गिर गए और ट्राली का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। इस हादसे में जसवीर की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल ट्रैक्टर चालक की सुखबीर की बदायूं के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।