चलती कार बनी आग का गोला, जिंदा जल गए दो लोग
तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले के घाटकेसर में सोमवार शाम थाना क्षेत्र के घनपुर के पास एक CNG कार (CNG Car) में अचानक आग लग गई। आग से दो लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की…
तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले के घाटकेसर में सोमवार शाम थाना क्षेत्र के घनपुर के पास एक CNG कार (CNG Car) में अचानक आग लग गई। आग से दो लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने कार से दोनों जले शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल में जुटी है।
बताया जा रहा है कि मृतकों में से एक की पहचान श्री राम (26) के रूप में हुई, जबकि दूसरी एक महिला थी। ये दोनों सोमवार शाम घाटकेसर से घनपुर गांव की ओर अपनी CNG कार (CNG Car) में यात्रा कर रहे थे, तभी इनकी गाड़ी में आग लग गई। जब आसपास से गुजर रहे लोगों ने कार में आग लगी देखा तो आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
कार के अंदर मिला महिला का शव
सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिेगेड की टीम ने सबसे पहले आग पर काबू पाया और उसके बाद कार के अंदर पड़े महिला के शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, पीड़ितों में से एक ने आग से बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से उसके कपड़ों में आग लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
नागा संन्यासियों के श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े ने किया महाकुम्भ में भव्य छावनी प्रवेश
घाटकेसर इंस्पेक्टर पी। परुशाराम ने बताया, “युवक कार से बाहर निकलने में कामयाब रहा और सड़क पर गिर गया, लेकिन मदद पहुंचने से पहले ही युवक की जलकर मौत हो गई। दूसरा शव इतना जला हुआ है कि उसकी पहचान नहीं हो पा रही है और वह कार के अंदर मिला।” पुलिस को संदेह है कि यह घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल में जुटी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
