मुठभेड़ में महिला समेत दो नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में सुरक्षबलों और नक्सलियों (Naxalites) के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। जिले के नावाडीह प्रखंड के पेंक नारायणपुर क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हुए हैं। इनमें एक महिला नक्सली भी…
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में सुरक्षबलों और नक्सलियों (Naxalites) के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। जिले के नावाडीह प्रखंड के पेंक नारायणपुर क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हुए हैं। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। सुरक्षाबलों को उनके पास से एके-47, इंसास समेत भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं। मुठभेड़ में झारखंड के दो जवानों के घायल होने की खबर भी है। मारे गए नक्सलियों (Naxalites) की पहचान की जा रही है। इन जंगलों में बुधवार सुबह से ही मुठभेड़ जारी है।
नक्सली मुक्त झारखंड बनाने के उद्देश्य से लगातार सुरक्षाबलों के द्वारा नक्सलियों के खात्मे को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को राज्य के बोकारो जिला अंतर्गत नावाडीह प्रखंड के पेंक नारायणपुर क्षेत्र के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर सुरक्षाबल वहां पहुंचे। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो नक्सली ढेर हुए हैं।
दो नक्सली (Naxalites) ढेर, महिला भी शामिल
सर्च अभियान के उपरांत सुबह जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। उनके पास से एके-47, इंसास समेत भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, भीषण मुठभेड़ में झारखंड पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार अहले सुबह से ही नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है।
सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एक करोड़ के इनामी समेत 19 नक्सली ढेर
मंगलवार की शाम बोकारो जिला के ही चंद्रपुरा बीएड कॉलेज मोड़ के समीप से पुलिस की टीम ने एक 15 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली रणविजय महतो को गिरफ्तार किया था। आशंका व्यक्त की जारी है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया नक्सली से पूछताछ के आधार पर ही बुधवार को यह कार्रवाई की गई। इसी क्रम में नक्सली और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गयाम, जिसमें दो नक्सली मारे गए हैं, जबकि दो पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की बात सामने आ रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
