24 घण्टे ऑनलाइन

ईद की नमाज के बाद भीड़ गए एक ही समुदाय के दो गुट, जमकर हुई पत्थरबाजी और फायरिंग

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के सिवाल खास में एक ही समुदाय (मुस्लिम) (Muslim Community) के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। लोग एक-दूसरे पर फायरिंग करते और ईंट-पत्थर से हमले करते दिख रहे हैं। घटना का…

24GhanteOnline
March 31, 2025
1 min read

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के सिवाल खास में एक ही समुदाय (मुस्लिम) (Muslim Community) के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। लोग एक-दूसरे पर फायरिंग करते और ईंट-पत्थर से हमले करते दिख रहे हैं। घटना का वीडियो भी वायरल है। 3 युवकों के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों गुटों (Muslim Community) में आपसी विवाद बताया जा रहा है। ये विवाद तब और गहरा गया जब एक दिन पहले दोनों गुटों में कहासुनी और गाली गलौज हुई थी। सुबह फिर से दोनों पक्ष सामने आए तो एक दूसरे पर हमला शुरू कर दिया। दोनों तरफ के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक फायरिंग की बात कंफर्म नहीं की है।

संभल में ईद की नमाज अदा कर लौट रहे नमाजियों पर हुई पुष्पवर्षा


वहीं, मेरठ में ही दूसरी जगह ईद के मौके पर नमाज के बाद कुछ लोगों ने नारेबाजी की और एक शख्स के हाथ में बोर्ड भी दिखा। जिसपर लिखा था सड़कों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज नहीं पढ़ते हैं। पुलिस ने सभी को मौके से हटाया, लेकिन लोग नारेबाजी करते दिखे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें