कुबेरेश्वर धाम में मची भगदड़, भीड़ में दबकर दो श्रद्धालुओं की मौके पर मौत
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम (Kubereshwar Dham) में भगदड़ मच गई। भगदड़ में दबने से दो महिलाओं की मौत हो गई और करीब पांच श्रद्धालु घायल हो गए। मृत महिलाओं की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर पुलिस…
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम (Kubereshwar Dham) में भगदड़ मच गई। भगदड़ में दबने से दो महिलाओं की मौत हो गई और करीब पांच श्रद्धालु घायल हो गए। मृत महिलाओं की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर पुलिस पहुंची है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया, जिसके चलते मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया है। जानकारी के अनुसार, कुबेरेश्वर धाम में सावन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भगदड़ की सूचना मिलते ही मौके पर अधिकारी पहुंचे हैं। एक अधिकारी ने कहा कि भगदड़ क्यों और कैसे मची, इसके वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
2023 में भी हो चुकी है ऐसी घटना
कुबेरेश्वर धाम (Kubereshwar Dham) में भगदड़ की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। 16 फरवरी, 2023 को रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम के दौरान भी भगदड़ मची थी, जिसमें महाराष्ट्र के नासिक की 53 वर्षीय मंगल बाई नामक एक महिला की मृत्यु हो गई थी। इसके अगले दिन, 17 फरवरी को, एक 3 साल के बच्चे अमोघ भट्ट की भी मौत हो गई थी। बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए, प्रशासन को रुद्राक्ष महोत्सव को रोकना पड़ा था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
