24 घण्टे ऑनलाइन

धार्मिक जुलूस में DJ सेट में दौड़ा 11000 KV का करंट, दो लोगों की दर्दनाक मौत

भद्रक। ओडिशा के भद्रक जिले में सोमवार रात एक धार्मिक जुलूस निकाले जाने के दौरान गाड़ी पर रखे गए डीजे सेट के 11000 किलो वोल्ट हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ जाने से बड़ा हादसा हो गया। जिले के तिहिडी थाना क्षेत्र के…

24GhanteOnline
April 15, 2025
2 min read

भद्रक। ओडिशा के भद्रक जिले में सोमवार रात एक धार्मिक जुलूस निकाले जाने के दौरान गाड़ी पर रखे गए डीजे सेट के 11000 किलो वोल्ट हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ जाने से बड़ा हादसा हो गया। जिले के तिहिडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हतुआरी गांव में पटुआ यात्रा उत्सव उस समय मातम में तब्दील हो गया, जब जुलूस में बज रहा डीजी सेट बिजली के तार के संपर्क में आ गया और दो लोगों की करंट (Current) लगने से मौत हो गई। कम से कम 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

भद्रक के डीएम दिलीप राउतराय ने कहा, 'एक धार्मिक जुलूस चल रहा था। इसमें डीजे का इस्तेमाल किया गया था। कोई व्यक्ति डीजे पर चढ़ गया और 11 केवी लाइव वायर के संपर्क में आ गया, और मौके पर ही उसे करंट लग गया। एक अन्य व्यक्ति भी करंट (Current) की चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई। इस घटना में कुल 14 लोग प्रभावित हुए हैं। मैंने एसपी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।'सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए तिहिडी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भद्रक भेज दिया गया।

लोकबंधु अस्पताल में लगी भीषण आग, एक मरीज की मौत


मृतकों की पहचान अरसा के सरत महालिक और हतुआरी के मुना महालिक के रूप में हुई है। वे उस जुलूस का हिस्सा थे, जिसके लिए बिजली विभाग से पूर्व अनुमति ली गई थी। सुरक्षा उपायों के आश्वासन के बावजूद, मंदिर के पास बिजली की लाइन चालू रही, जिससे भयावह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जुलूस में सभी खुशी से नाच और गा रहे थे, तभी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गाड़ी पर रखे डीजे सेट ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में उलझ गया, जिससे जुलूस में शामिल बहुत से लोगों के शरीर में करंट दौड़ गया

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…