इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में जबरदस्त मुकाबला! ओला बजाज को पछाड़कर ये बनी नंबर 1
भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में इस समय जबरदस्त मुकाबला चल रहा है, लेकिन नवंबर 2025 में TVS मोटर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ग्राहक भरोसे के मामले में उसकी पकड़ बेहद मजबूत है. लगातार बढ़ती मांग के बीच TVS…
भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में इस समय जबरदस्त मुकाबला चल रहा है, लेकिन नवंबर 2025 में TVS मोटर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ग्राहक भरोसे के मामले में उसकी पकड़ बेहद मजबूत है. लगातार बढ़ती मांग के बीच TVS ने इस महीने इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा सेल दर्ज की और पहले नंबर पर कब्जा बनाए रखा.
TVS बनी नंबर-1 ईवी कंपनी
नवंबर 2025 में TVS ने कुल 27,382 यूनिट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे. विशेष रूप से टीवीएस iQube की बढ़ती लोकप्रियता ने कंपनी की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसकी रेंज, परफॉर्मेंस और भरोसेमंद आफ्टर सेल्स सर्विस ने इसे आम ग्राहकों की पहली पसंद बना दिया है.
बजाज मजबूती से दूसरे स्थान पर
इस महीने सेल में बजाज ऑटो ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 23,097 यूनिट ई-स्कूटर्स के साथ दूसरे नंबर पर रही. बजाज चेतक की प्रीमियम डिजाइन, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और ब्रांड वैल्यू ने कंपनी की सेल को काफी बढ़ाया है.
एथर एनर्जी ने कायम रखा प्रदर्शन
तीसरे नंबर पर रही एथर एनर्जी, जिसने कुल 18,356 यूनिट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे. बेहतर टेक्नोलॉजी, स्मार्ट फीचर्स और युवा ग्राहकों में बढ़ती लोकप्रियता एथर की मजबूती का मुख्य कारण है.
कई कंपनियों की बिक्री स्थिति
Vida चौथे स्थान पर रही और उसने 10,579 यूनिट बेचे.
Ola Electric, जो कभी भारतीय EV बाजार में सबसे आगे थी, अब पांचवें पायदान पर फिसल गई और इस महीने केवल 7,567 यूनिट ही बेच सकी.
Ampere छठे नंबर पर रही, जिसकी बिक्री 5,360 यूनिट रही.
BGauss सातवें स्थान पर रही और उसने 2,410 यूनिट बेचे.
वहीं River, जो नए ब्रांड के रूप में बाजार में कदम रख रही है, आठवें नंबर पर रही और उसने 1,612 यूनिट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री दर्ज की.
नवंबर 2025 के आंकड़े बताते हैं कि भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से परिपक्व हो रहा है. जहां टीवीएस और बजाज जैसी पारंपरिक कंपनियां अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं, वहीं एथर और विडा जैसी नई कंपनियां भी प्रतिस्पर्धा में मजबूती से बनी हुई हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
