24 घण्टे ऑनलाइन

विवाह में आ रही बाधा भी दूर करती है हल्दी, चमत्कारी है ये उपाय

किचन में मसाले के रूप में उपयोग की जाने वाली हल्दी (Turmeric) औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में भी हल्दी को बहुत उपयोगी बताया गया है। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, हल्दी की गांठ से जुड़े…

24GhanteOnline
February 15, 2025
2 min read

किचन में मसाले के रूप में उपयोग की जाने वाली हल्दी (Turmeric) औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में भी हल्दी को बहुत उपयोगी बताया गया है। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, हल्दी की गांठ से जुड़े कुछ उपाय जीवन में कई तरह की बाधाओं को दूर करने में मददगार होते हैं।

कुंडली में बंधन दोष


यदि आपके बेटे या बेटी के विवाह में देरी हो रही है। कुंडली में बंधन दोष, पितृ दोष या मांगलिक दोष के कारण विवाह में बाधा आ रही है तो गुरुवार को सुबह जल्दी ब्रह्म मुहूर्त में उठे और स्नान आदि के बाद साफ वस्त्र धारण करें और पीले रंग के आसन पर बैठकर ध्यान करें। आखिर में तुलसी के पौधे के पास हल्दी की गांठ छोड़ दें और गंगाजल के छिड़क दें।

ऐसे करें पितृ दोष का निवारण


कई लोगों के विवाह में देरी पितृ दोष के कारण भी होती है। पितृ दोष को दूर करने के लिए भी हल्दी की गांठ से जुड़े उपाय कर सकते हैं। इसके लिए हल्दी (Turmeric)  की गांठ को पीसकर भगवान लक्ष्मीनारायण को इसका तिलक रोज लगाना चाहिए। पूजा के बाद यह तिलक आपको खुद को भी लगाना चाहिए। इससे कुंडली के दोष खत्म होते हैं और विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाती है।

बृहस्पति बीज मंत्र का जाप


देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए बीज मंत्र की तीन माला का जाप करें। ‘ॐ बृं बृहस्पतये नम: का जाप करने से भी विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…