C-130 मिलिट्री कार्गो विमान क्रैश, हादसे में 20 लोगों के मारे जाने की आशंका
तुर्किये का C-130 मिलिट्री कार्गो विमान मंगलवार को जॉर्जिया में हादसे का शिकार हो गया। विमान ने अजरबैजान से उड़ान भरी थी। इसमें 20 लोग सवार थे। हादसे में कितने लोग मारे गए या घायल हुए, इसकी जानकारी अभी नहीं है। रेस्क्यू…
तुर्किये का C-130 मिलिट्री कार्गो विमान मंगलवार को जॉर्जिया में हादसे का शिकार हो गया। विमान ने अजरबैजान से उड़ान भरी थी। इसमें 20 लोग सवार थे। हादसे में कितने लोग मारे गए या घायल हुए, इसकी जानकारी अभी नहीं है। रेस्क्यू टीम को तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। विमान सवार सभी 20 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
लोकल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विमान में तुर्किये और अजरबैजान दोनों देशों के लोग हो सकते हैं, लेकिन संख्या स्पष्ट नहीं है। विमान जॉर्जिया के पूर्वी काखेती इलाके में हादसे का शिकार हुआ, जो कि तुर्किये-अजरबैजान बॉर्डर के पास स्थित है।
तुर्किये के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगान ने हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा शहीदों की आत्मा को शांति मिले। अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने एर्दोगान से बात की। तुर्किये और जॉर्जिया दोनों सरकारों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें विमान पहाड़ पर गिरने से पहले सफेद धुएं का निशान छोड़ रहा था। प्लेन क्रैश के बाद घने काले धुएं का गुबार उठता देखा गया।
C-130 एक मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान
C-130 हरक्यूलिस विमान को अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने बनाया है। यह चार इंजन वाला टर्बोप्रॉप मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान है। इसे कम तैयार रनवे से उड़ान भरने और उतरने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका मुख्य काम कार्गो, सैनिक और उपकरण ले जाना है।
C-130 का इस्तेमाल गनशिप, एयरबोर्न असॉल्ट और टोही मिशनों के लिए भी किया जाता है। यह दुनिया की कई सेनाओं में मुख्य टैक्टिकल एयरलिफ्टर माना जाता है। तुर्किये सरकार ने अब तक हादसे के कारण और विमान में सवार लोगों की नागरिकता के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
