24 घण्टे ऑनलाइन

दरगाह के नीचे खुदाई के दौरान मिली सुरंग, हिंदू संगठनों ने की जांच की मांग

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे के आंबेगांव तालुका के मंचर में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। यहां चावड़ी चौक में एक स्थानीय दरगाह की मरम्मत का काम चल रहा था। तभी लगभग 5 बजे दरगाह की एक दीवार ढह गई। दीवार के अंदर एक सुरंग (Tunnel)…

24GhanteOnline
September 13, 2025
2 min read

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे के आंबेगांव तालुका के मंचर में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। यहां चावड़ी चौक में एक स्थानीय दरगाह की मरम्मत का काम चल रहा था। तभी लगभग 5 बजे दरगाह की एक दीवार ढह गई। दीवार के अंदर एक सुरंग (Tunnel) जैसी संरचना मिली। साथ ही ऐसा प्रतीत हुआ कि वहां मंदिर मौजूद था। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हिंदू-मुस्लिम पक्ष आमने-सामने आ गए।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय नगर पालिका परिषद ने मरम्मत के लिए लगभग 60 लाख रुपये मंजूर किए थे। हालांकि, इस बात पर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस निर्माण के लिए सभी आधिकारिक अनुमति ली गई थीं। घटना के बाद तनाव बढ़ने से रोकने के लिए मंचर कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

हिंदू संगठनों ने की जांच की मांग


अधिकारियों ने बाद में कहा कि न्यायालय के आदेश तक कोई और निर्माण कार्य नहीं होगा। शांति बनाए रखने के लिए हिंदू और मुस्लिम समुदायों के नेताओं के साथ बैठकें की गईं, जिससे की माहौल न बिगड़े और तनाव भी पैदा न हो। वहीं हिंदू संगठनों ने दीवार के अंदर से निकली सुरंग (Tunnel) की जांच की मांग की है और सच्चाई सामने लाने पर जोर दिया। अब इस क्षेत्र में लोगों की एंट्री पर भी बैन लगा दिया गया है और किसी को एंट्री नहीं दी जा रही है।

CCTV कैमरे की मदद से रखी जा रही निगरानी


इसके साथ ही यहां सीसीटीवी कैमरे की मदद से निगरानी रखी जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पुलिस ने सुरंग (Tunnel) का निरीक्षण किया तो उसके अंदर से लकड़ी की कुछ वस्तुएं निकली हैं। पुरातत्व विभाग टीम को भी इस क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए बुलाया गया। अब इस मामले को लेकर हिंदू-मुस्लिम संगठनों में तनाव है। एक तरफ हिंदू संगठन इसकी जांच की मांग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम संगठनों ने दरगाह के नुकसान पर नाराजगी जाहिर की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।