24 घण्टे ऑनलाइन

इन जगहों पर नहीं लगाना चाहिए तुलसी का पौधा, वरना हो जाएगा अनर्थ

हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi ) के पौधे की पूजा की जाती है। वास्तु शास्त्र में तुलसी का पौधा सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का स्वरूप है। कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा…

24GhanteOnline
January 31, 2026
2 min read

हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi ) के पौधे की पूजा की जाती है। वास्तु शास्त्र में तुलसी का पौधा सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का स्वरूप है। कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा हरा-भरा रहता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि तुलसी के पौधे को उचित स्थान या जगह पर रखना जरूरी होता है। अगर तुलसी को सही दिशा व स्थान पर नहीं रखा जाए तो परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानें तुलसी का पौधा किन जगहों पर नहीं रखना चाहिए।

छत पर नहीं रखना चाहिए


वास्तु के अनुसार, तुलसी (Tulsi ) का पौधा छत पर नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वास्तु दोष का कारण बनता है। घर का पौधा आंगन या बालकनी में रखना चाहिए।

अंधेरे वाली जगह पर नहीं रखना चाहिए


तुलसी (Tulsi ) का पौधा उस जगह पर रखना चाहिए जहां पर धूप आती हो और उजाला वाला स्थान हो। पवित्र तुलसी का पौधा कभी अंधेरे वाली जगह पर नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक नुकसान होता है।

इन भगवानों के पास नहीं रखना चाहिए


वास्तु के अनुसार, तुलसी (Tulsi ) का पौधा घर के मंदिर के आसपास लगाना अत्यंत शुभ माना गया है लेकिन तुलसी का पौधा भगवान शिव व भगवान गणेश के पास नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव रुष्ट हो सकते हैं।

गमले में लगाए तुलसी (Tulsi ) का पौधा


वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा कभी बेसमेंट वाले स्थान पर नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि तुलसी को कभी भी जमीन में नहीं लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा हमेशा किसी गमले में लगाएं।

तुलसी (Tulsi ) को इन जगह पर नहीं रखना चाहिए


वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे के आसपास कूड़ेदान, जूते या झाड़ू आदि चीजों को नहीं रखना चाहिए। तुलसी के आसपास का स्थान हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए।

Tags:tulsi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…